फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

व्यक्ति को मारने व जाति सूचक शब्द बोलने पर तीन के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। घर से बुलाकर युवक पर तेज धार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने, जाति सूचक शब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मार पिटाई में घायल सतीश कुमार मुलाना के अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल ने बताया कि 13 अगस्त शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े 4 बजे वह अपने घर पर बैठा था। तभी बाइक पर गांव के नितेश, दीप व निर्मल सिंह एक साथ आये और उसे घर से बुलाकर अपनी बाइक पर अपने साथ ले गये। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने बाइक रोककर अपने कपड़ों में छिपाए तलवार व लाठी डंडे निकालकर उस पर हमला कर दिया। सतीश के अनुसार नितेश ने तलवार से उसके सिर पर वार किया तथा दीप व निर्मल ने अपने हाथों में लिए लाठी व डंडों से मारा। जाति सूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गये। पुलिस ने सतीश के ब्यान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नितेश, दीप तथा निर्मल सिंह के खिलाफ धारा 323, 506-34, 3 एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed