फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सोता रहा परिवार और चोर ले गए 12 तोला सोना और दो लाख की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
नारायणगढ़। नगांवा के एक मकान के कमरे में परिवार के सदस्य सोते ही रह गए और चोर सेंध लगाकर दूसरे कमरे से लाखों रुपये नकद व सोने -चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर गए। अजय कुमार ने थाना नारायणगढ़ में दर्ज काई अपनी प्राथमिकी में कहा है कि रविवार को वह व उसके परिवार के सभी सदस्य अपने नित्य के कार्यों से निपट कर रात को लगभग 11 बजे अपने मकान के कमरे में सो गये थे।
विज्ञापन

अजय के अनुसार सोमवार की सुबह 4 बजे जब वह सोकर उठे तो उसने देखा कि उनके मकान की पीछे वाली गैलरी की एक खिड़की की ग्रिल व खिड़की टूटी हुई थी। इस पर हमने अपने स्टोर में जाकर देखा तो पाया कि उनकी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। इसमें चोर लगभग 10-12 तोले सोना व लगभग 2 लाख रुपये नकद चोर ले गये थे। शिकायतकर्ता के अनुसार वह एलआईसी का एजेंट भी हैं। 7,8 व 9 अगस्त को उसने एलआईसी पॉलिसी होल्डरों से प्रीमियम के पैसे इकट्ठे किये हुये थे। इन्हें रविवार के चलते वह जमा नहीं करा सका। अजय ने बताया कि ऐसी ही वारदात गत रात्रि गांव के ही बृजवास के घर मरें भी घटित हुई है जहां पर चोर इसी तरीके से घर में प्रवेश कर अलमारी व पेटी के ताले तोड़ वहां से 2 सोेने की अंगूठी व 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed