फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सरपंच और पूर्व सरपंच पर ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
आंगनवाड़ी वर्कर के रूप में गांव बेरपुरा में पिछले कई सालों से कार्य कर रही महिला ने गांव के सरपंच व पूर्व सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने व मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाये हैं। इस शिकायत को लेकर वह डीसी ऑफिस पहुंची। उन्होंने बताया कि वह इससे पूर्व सीडीपीओ, बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों को यह शिकायत सौंप चुकी हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि सरपंच व पूर्व सरपंच उन्हें काम करने से रोकते हैं ताकि उनकी नौकरी चली जाये। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उनकी ड्यूटी इस समय बीएलओ के रूप में लगाई गई है। इसको लेकर 9 अप्रैल को भड़ौग स्कूल में मीटिंग थी। जब वह मीटिंग में जा रही थी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन जब वह मीटिंग से वापस आई तो उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed