फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

महिला स्टाफ कर्मी से छेड़छाड़ में फंसा अंबाला क्लब का पूर्व पार्ट टाइम कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला शहर क्लब में महिला स्टाफ कर्मी से छेड़छाड़ व अभद्रता करने के आरोप में क्लब में ही काम करने वाले एक युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवक ने दोस्ती के ऑफर से इनकार पर महिला से न हाथापाई की बल्कि उसके चरित्र पर अंगुली तक उठाई। इसी कारण क्लब के प्रबंधन ने उसे पिछले महीने काम पर आने से मना कर दिया था। पहले दिसंबर और अब दो दिन पहले हुई घटना से आहत पीड़िता ने रविवार को पुलिस को मामले कीी शिकायत की। शिकायत के आधार पर महिला थाने में छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार करीब सात महीने पहले आरोपी को पार्ट टाइम सर्विस पर रखा गया था। करीब एक महीने पहले उसे काम से हटा दिया गया था।
विज्ञापन

पीड़िता करीब छह माह पहले बतौर सफाई कर्मी क्लब में काम पर लगी थी। उसी दौरान वहां काम करने वाले एक युवक उसे दोस्ती की ऑफर देने लगा। लेकिन इनकार करने पर उसने महिला के बदसलूकी शुरू कर दी। एक दिन क्लब में महिला से छेड़छाड़ कर करने लगा जब उसने इसका विरोध किया तो हाथापाई करने लगा और देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला के अलावा प्रबंधकों, सदस्यों व स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी थी। इसी वजह से उसे काम पर आने से मना कर दिया गया था। महिला से अभद्रता की बात भी सामने आई थी लेकिन क्लब की गरिमा को देखकर पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। उत्पीड़न बढ़ने पर महिला स्टाफ कर्मी ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। कुछ सदस्य आरोपी के माध्यम से क्लब की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन चुग, सचिव, अंबाला क्लब।
क्लब की सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व कर्मी प्रदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोस्ती के ऑफर से इनकार करने पर वह उससे अभद्रता करता था। हाथापाई के अलावा उसे गालियां दी। चरित्र पर लांछन लगाने के भी आरोप हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुुनीता ढाका, प्रभारी महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed