फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

सैन्यकर्मी के घर के ताले तोड़ लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
जंडली की जग्गी कालोनी में रहने वाले सैन्यकर्मी रामपाल शर्मा के घर को निशाना बनाते हुए चोर ताले तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। चार दिन पहले वह परिवार के साथ झज्जर के गांव मुबारिकपुर गए थे। मंगलवार देर शाम वापस लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही माडल टाउन चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सहयोग के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया और बलदेवनगर थाने में चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

रामपाल के अनुसार वह 17 जनवरी को गांव जाने से पहले घर को सही ढंग से ताला लगाकर गए थे। लेकिन मंगलवार को मुख्य गेट का ताला खोलने के बाद भीतर गए तो कमरों के ताले, बैड और अलमारी खुली पड़ी थी। जिससे सोने की दो अंगूठी, कानों के झुमके, दो ओम, चार जोड़ी पायल, चुकटी, 5 चांदी के सिक्के, 3 चांदी की मूर्तियां व अन्य घरेलू सामान गायब मिला। एएसआई वरियाम सिंह के अनुसार सैन्यकर्मी के घर चोरी के मामले में संदिग्ध लोगों के अलावा उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो इस प्रकार की पुरानी वारदातों में शामिल रहे तथा वर्तमान में जमानत या पैरोल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed