फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दवा फैक्ट्री संचालक के घर से 60 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
रिश्तेदार की शादी में गए शहर सेक्टर-9 वासी दवा फैक्ट्री संचालक रविंदर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। दिन-दिहाड़े 60 लाख के जेवर, नकदी, विदेशी करंसी और अन्य सामान ले गए। सोमवार देर रात परिवार के वापस लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही डीएसपी सुलतान सिंह, सीआईए टीम व सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। सदर थाने में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर पिछला दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसे ओर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी खराब करके चले गए। जिले में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सुराग जुटाने के लिए फारेंसिक क्राइम एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह की अंबाला व भीलवाड़ा में दवा की दो फैक्टरी हैं। वह परिवार सहित रविवार को दोपहर करीब 11 बजे नारायणगढ़ किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। शादी समारोह में जाने से पहले कमरों व मेनगेट को सही ढंग से ताला लगाया गया था। इसके अलावा पड़ोसियों को भी बताया गया। सोमवार देर रात करीब 11 बजे जब वह वापस लौटे तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त था। इस दौरान लगभग 75 तोले सोना, 4 किलो चांदी, करीब 1000 यूएस डॉलर, 1000 यूआओ, 2000 करंसी, सात लाख नकद, जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान नहीं मिला। इस तरह चोरी का अनुमान लगभग 60 लाख रुपये लगाया जा रहा है। रविंदर के अनुसार चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे, उसके बाद अंदर से सभी कमरों को लॉक किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते वापस लौट गए। इसके अलावा सीसीसीटीवी से छेड़छाड़ कर उसे खराब कर गए।
विज्ञापन

घर से लाखों का सामान चुराया गया है। एसपी के आदेशानुसार केस को सुलझाने के लिए सभी टीमें मिलकर काम कर रही हैं। आवागमन के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाने के अलावा मुखबिरो को अलर्ट कर दिया गया है। आरोपियों की जल्द पहचान व गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश सैनी, एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed