{"_id":"5e0913d58ebc3e87e75c1b6c","slug":"crime-ambala-news-knl16895577","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड होटल संचालक को गोली मारने के केस की जांच सीआइए को ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैंड होटल संचालक को गोली मारने के केस की जांच सीआइए को ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर स्थित होटल ग्रैंड के संचालक राजेश कुुमार आहलूवालिया की गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले की जांच सीआइए-वन में सौंप दी गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने ये आदेश जारी किए हैं। तीन सप्ताह पूर्व सिटी प्लाजा के सामने हुई यह घटना अभी तक पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अलावा कोर्ट में लांबित पारिवारिक जमीनी केसों के लांबित केसों का रिकार्ड देखा जा चुका है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। 6 दिसंबर की रात सेक्टर-सात स्थित घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवारों ने उन पर हमला किया था।
जानकारी के अनुसार राजेश पर फायरिंग की घटना अभी तक पुलिस के गले की फांस बन गई है। इतना समय बीतने के बावजूद आरोपियों की धरपकड़ तो दूर की बात रही, उनका मामूली सुराग भी हाथ नहीं लगा है। परेशानी का सबसे बड़ा सबब यह है कि जिस एकमात्र सीसीटीवी में घटना कैद हुई, वह अंधेरा होने तथा रोड पर वाहनों की लाइट पड़ने के कारण साफ नहीं दिख रही। होटल में लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध नहीं दिखा और घटना के समय रास्ते में पड़ने वाली कपड़ा मार्किट के तमाम सीसीटीवी बंद दिखे। ऐसे हालात में एसपी ने जांच सीआइए को सौंपना मुनासिब समझा।
यह हुई थी घटना
- 6 दिसंबर की रात राजेश होटल से कार लेकर घर के लिए निकले थे। अग्रसैन चौक से उनके पीछे बाइक पर दो युवक चल पड़े। पीर के सामने उन्हें हाथ का इशारा देकर रोका गया। जैसे ही राजेश ने खिड़की का शीशा नीचे किया, बदमाशों ने गोली चला दी जोकि उसके सिर पर लगी। हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
फाइल सीआइए को सौंपी
- चौकी नंबर तीन के इंचार्ज एएसआइ नवतेज के अनुसार मामले की फाइल आलाधिकारियों के आदेश पर सीआइए को सौंप दी गई है।
आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास जारी
- सीआइए इंस्पेक्टर केवल सिंह के मुताबिक एसपी ने उन्हें जांच सौंपी है। तफ्तीश के दौरान आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा।