फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

एरिया मैनेजर से 1 लाख 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर के जगाधरी निवासी कर्मबीर सिंह ने बताया कि वह पेस्टीसाइड कंपनी में अंबाला और यमुनानगर के एरिया मैनेजर है। उसके खाते से किश्त ऑटो डेबिट नहीं हो रही थी। 11 नवंबर 2021 को वह अंबाला के गांव केसरी में आया हुआ था। इस दौरान एक कॉल आई और उसने खुद को एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर बताया। ठग ने उसका क्रेडिट कार्ड रजिस्टर्ड करने की बात कही। इसके बाद मोबाइल हैक कर 3 ट्रांजेक्शन में निकाले रुपये ठग ने एक्सिस बैंक की एप्लीकेशन खुलवाई थी। उस दौरान उसके पास एक ओटीपी आया था। इसके बाद ठग ने पीड़ित से ओटीपी मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया। इसके तुरंत बाद कार्ड से 3 ट्रांजेक्शन हुई। पहली ट्रांजेक्शन में 48 हजार 705 रुपये निकाले, दूसरी में 48 हजार 205 और तीसरी में 46 हजार 5 रुपये निकाल कुल 1 लाख 42 हजार 915 रुपये की चपत लगाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहली ट्रांजेक्शन के तुरंत बाद एक्सिस बैंक की ओर से कॉल आई थी। बैंक की तरफ से तुरंत कार्ड को ब्लॉक किया गया, लेकिन शातिर ठग तब तक 3 ट्रांजेक्शन कर चुका था। इसके बाद भी ठग ने 50 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed