अंबाला शहर। राजकीय बहुतकनीकी शहर में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत एक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान की आत्मनिर्भर सेल व एसीआईसी राइज एसोसिएशन चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों हेतु आयोजित किया गया। मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता प्रवीण सिंगला (वर्टिकल हेड, इनक्यूबेटर) इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, एसीआईसी, सीडीसी लांडरा ने उनके विभाग द्वारा मार्ग दर्शित विभिन्न स्टार्ट अप के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि आपमें कोई क्रिएटिव विचार हैं और आप सचमुच कुछ करना चाहते हैं तो आप एक सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनका संगठन ऐसे सभी विद्यार्थियों की मदद, उचित मार्गदर्शन, आर्थिक सहायता के तरीके आदि बताता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप के बारे में विस्तार से बताया। अंत में वक्ता टीम के सदस्य करन ने अपने स्टार्टअप एग्रीकल्चर ड्रोन की उपयोगिता, वर्तमान समय में ड्रोन की आवश्यकता, ड्रोन के नवीनतम मुद्दों और प्रायोगिक क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने एग्रीकल्चर ड्रोन की तकनीकी जानकारी देने के पश्चात उसे उड़ा कर भी दिखाया। इस अवसर पर दीपक पुनिया, प्रभारी आत्म निर्भर सेल, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र पुनिया, संदीप गोयल, राकेश मनचंदा इत्यादि उपस्थित रहे।