{"_id":"6ad7cff9ba38ffef8209d955","slug":"couples-purse-stolen-on-a-moving-train-ambala-news-c-36-1-amb1001-171573-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चलती ट्रेन में दंपती का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चलती ट्रेन में दंपती का पर्स चोरी
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीआरपी थाने में ट्रेन नंबर 18101 टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में जीरो एफआईआर ट्रांसफर होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांधी नगर निवासी अजय सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 12 सितंबर को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 18101 में मिर्जापुर से फगवाड़ा जंक्शन की यात्रा कर रहे थे।
सुबह लगभग 3 बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली, तो उनका पर्स गायब था। पर्स में करीब 75,000 रुपये नकदी, चांदी के बर्तन (कटोरी, गिलास, चम्मच), बच्चे के कड़े, पायल, बिछिया, तीन आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन था।
शुरुआत में पीड़ित ने जीआरपी फगवाड़ा (पंजाब) में शिकायत दी थी, जहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद मामले की जांच एएसआई कर्ण सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आखिरी लोकेशन खंगाली, जिससे स्पष्ट हुआ कि वारदात कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट के बीच हुई है। इसके आधार पर मामला कैंट थाने को ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
शिकायत और सीडीआर अवलोकन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
- कर्ण सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी अंबाला