{"_id":"6ad3e78b40e9507c8e037550","slug":"couple-injured-in-collision-with-high-speed-bolero-youth-referred-to-pgi-ambala-news-c-36-1-amb1001-171391-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दंपती घायल, युवक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दंपती घायल, युवक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दंपती घायल, युवक पीजीआई रेफर
अंबाला सिटी। जलबेहड़ा-मानव चौक मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार (34) को पहले नागरिक अस्पताल, और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उनके सिर की सर्जरी हुई है और वह फिलहाल कोमा में हैं। घायल की पत्नी जसविंदर कौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाना और गंभीर चोट पहुंचाने की धारा 281 और 125-ए के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन चालक की तलाश कर रही है।
हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
साहा। क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के पास गश्त कर रही सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ की टीम ने एक युवक को 12 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जंगल के पास एक युवक अवैध नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी अनुराग वालिया उर्फ अन्नु निवासी शांति विहार कॉलोनी ढकोला की जेब से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। संवाद