फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Couple beaten up in property dispute

Ambala News: प्रॉपर्टी के विवाद में दंपती से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up in property dispute
अंबाला सिटी। रिजेंटा पैलेस में प्रॉपर्टी के संबंध में बातचीत के दौरान दो पक्षों में रविवार झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी भूपिंद्र सिंह ने दूसरे पक्ष में लुधियाना से आए दंपती व साथी युवकों पर उससे व पत्नी से हाथापाई करने के आरोप लगाए। साथ ही एक अवैध हथियार से गोली चलाने की भी बात कहीं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी वारदात पैलेस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने हमलावर स्वर्ण सिंह व उनकी पत्नी मनजीत कौर सहित अन्य पर मारपीट, धमकाने व ऑर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में जग्गी कॉलोनी निवासी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि प्रापॅर्टी के लेनदेन को लेकर लुधियाना के एक दंपती से बात हुई थी। रविवार को वह सिटी के रजेंटा पैलेस में शाम के समय बात करने आए थे। तभी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इतने में दंपती ने हाथापाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed