{"_id":"6a46d7b7e86dc45e17060a84","slug":"councillors-angry-over-sewer-lines-not-being-cleaned-ambala-news-c-18-knl1018-940549-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीवर लाइन साफ न होने से पार्षदों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीवर लाइन साफ न होने से पार्षदों में रोष
विज्ञापन
सीवर लाइन साफ न होने से पार्षदों में रोष
- फोटो : सीवर लाइन साफ न होने से पार्षदों में रोष
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर रात नौ बजे धरने पर बैठे
घरौंडा। सीवर लाइन की नियमित सफाई न होने से नगर के पार्षदों में भारी रोष देखने को मिला। इसी मुद्दे को लेकर कई पार्षद जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर वीरवार रात 9 बजे एक घंटे के लिए धरने पर बैठे। पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी किसी भी पार्षद व आम आदमी की समस्या पर ध्यान नहीं देते।
पार्षद अमन जोशी, पार्षद प्रतिनिधि कपिल राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी उनकी शिकायतों और मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से शहर में सीवर जाम और गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीने से सीवर लाइन की सफाई करने की बात कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक समस्या का हल नहीं होता, वे धरने पर बैठे रहेंगे। धरने पर बैठे पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीवर लाइनों की सफाई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पार्षदों की मांग का समर्थन करते हुए शहर की सीवर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की।