फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Councillor mistreated, police complaint lodged

Ambala News: पार्षद के साथ दुर्व्यवहार, पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Councillor mistreated, police complaint lodged
अंबाला कैंट में दुर्व्यवहार से आहत पार्षद मामले की  जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
अंबाला। कैंट की आहलुवालिया बिल्डिंग में गली के निर्माण पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए वार्ड नंबर 27 के पार्षद शिवा काकरान के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। इस घटना के बाद छावनी के अन्य पार्षदों में रोष है। उन्होंने संयुक्त बयान जारी करके इस घटना की निंदा की है। पार्षद शिवा काकरान ने बताया कि उन्होंने दुर्व्यवहार करने वाले और सरकारी काम में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आहलुवालिया बिल्डिंग में काफी समय से सड़क की हालत खस्ता है। स्थानीय निवासियों की तरफ से लगातार आग्रह प्राप्त हो रहे थे कि सड़क का निर्माण करवाया जाए। इस समस्या के समाधान को लेकर जब वो सोमवार मौके पर गए तो पूर्व पार्षद सहित उनके रिश्तेदारों ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरु कर दिया और काम को रुकवा दिया। नगर परिषद सदर अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने कहा कि जनता के नुमाइंदे के साथ इस प्रकार की हरकत अशोभनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed