फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation's campaign started, illegal hoardings and banners removed

Ambala News: निगम का अभियान शुरू, हटाए अवैध होर्डिंग और बैनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Corporation's campaign started, illegal hoardings and banners removed
पोस्टर हटाते हुए निगम कर्मचारी।
अंबाला सिटी। शहर में जगह-जगह पर लगाए पोस्टर, बैनर और अवैध तरीकों से लगाए होर्डिंग अब नगर निगम हटाने में जुट गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे पर पिछले सप्ताह खबरें भी प्रकाशित की थीं। इसके बाद अब नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में नसीरपुर से लेकर मानव चौक, अग्रसेन चौक से लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक और जंडली तक जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगे हैं। इसके साथ ही दोनों ओवरब्रिज पर भी जगह जगह पोस्टर चिपके हैं। इनसे शहर की सुंदरता ताे खराब हो ही रही है। इसके साथ ही नगर निगम के राजस्व को भी घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए राज्यमंत्री असीम गोयल ने अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में एक बैठक भी ली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त के बाद शहर में कोई भी पोस्टर दिखाई नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को चलता है पोस्टर चिपकाने का खेल
अक्सर ही किसी निजी पार्टी या आयोजन के लिए लोग रात के समय शहर में जगह जगह पोस्टर लगा देते हैं। रात के समय किसी को पता नहीं चलता कि पोस्टर किसने लगाए हैं। अवैध होर्डिंग के कारण वाहन चालकों का ध्यान भी उनकी तरफ जाता है। जिससे सड़क पर चलते हुए हादसा होने का भी भय रहता है। बीते दिनाें से होर्डिंग व पोस्टर की भरमार इतनी बढ़ गई है कि शहर का कोई कोना इससे अछूता नहीं है। हालात यह हैं कि महापुरुषों के नाम से बने चौक चौराहों को भी पोस्टर चस्पा कर गंदा कर लिया।
चुनावी माहौल का भी असर
आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पोस्टर और बैनर लगाने के लिए पार्टियाें में होड़ मचती है। लोगों में चर्चा है कि इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। अगले माह ही चुनावों की घोषणा होने वाली है। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई का काफी गहरा असर दिखाई देगा।

वर्जन
निगम लंबे समय से बार-बार संज्ञान लेकर अवैध पोस्टर और होर्डिंग हटाता है। अब निगम यह अभियान चलाएगा और रोजाना होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटवाने का काम करेगा। इसके लिए निगम कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है।
-मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed