फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation used yellow claw on the houses built on the way, the team had an altercation with the people

Ambala News: निगम रास्ते में बने मकानों पर चलाया पीला पंजा, टीम की लोगों से हुई नोक-झोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Corporation used yellow claw on the houses built on the way, the team had an altercation with the people
अंबाला सिटी। शहर के न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी में नगर निगम टीम ने पीला पंजा चला रास्ते में बने मकानों पर कार्रवाई की। एक मकान तो पूरी तरह से तोड़ दिया, जबकि किसी मकान का बरामदा गिराया तो किसी का गेट तोड़ा गया। इसी तरह निगम ने सुबह से दोपहर तक पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। नगर निगम की टीम सुबह ही पीला पंजा लेकर मौके पर पहुंची थी। निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया। कई महिलाएं भी अपने घरों पर कार्रवाई होते देख रोने लगी। पीड़ितों ने अधिकारियों पर भी उनकी सुनवाई न करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वह नोटिस मिलने के बाद निगम, तहसील कार्यालय में भी गए, पर किसी भी अधिकारी ने नहीं सुनी। वहीं, सिटी थाना एसएचओ मुनीष कुमार और पुलिस बल के साथ निगम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीड़ित बोले, यह रास्ता निगम का नहीं है, हमारा पुराना कब्जा है
निगम के कार्रवाई के दौरान लोगों ने उनका विरोध किया। जिन लोगों के मकानों पर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि वह दिहाड़ीदार लोग हैं। निगम रास्ते को लेकर कार्रवाई कर रहा है, मगर यह रास्ता निगम का नहीं है। यहां उनका पुराना कब्जा है। यहां उनके कई परिवार रहते हैं। वहीं कई महिलाएं रोती हुई निगम टीम से कार्रवाई न करने की गुहार भी लगाती दिखी, लेकिन निगम अधिकारियों ने एक न सुनी। लोग कार्रवाई के दौरान अपना सामान भी बाहर निकाल रहे थे और कुछ लोगों का सामान बाहर पड़ा था।
विज्ञापन


11 में से तीन ने दिखाई रजिस्ट्री, आठ पर कार्रवाई हुई : एमई
इस दौरान कार्रवाई के लिए नगर निगम एमई राजकुमार और पंचायती राज विभाग से एसडीओ संजय गुप्ता मौजूद रहे। निगम से एमई राजकुमार ने बताया कि इन मकानों को लेकर व्यक्ति राजिंद्र सिंह ने शिकायत की है। यह निगम की जगह है और जहां यह मकान बने हैं, यहां से रास्ता है। इनमें 11 मकानों पर कार्रवाई होनी थी, मगर 3 लोगों ने अपने मकानों की रजिस्ट्री दिखाई है। इन रजिस्ट्री को चेक करवाने के लिए तहसील कार्यालय में भेजा गया है, फिलहाल 8 मकानों पर कार्रवाई की गई है। रास्ते में मकान का जितना भी हिस्सा आया है, उसे गिराया गया। यह शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी आई। इस शिकायत पर मंत्री ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निगम को समिति की बैठक में भी अपना जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मकान खाली करने के लिए दिए गए थे नोटिस
पंचायती राज विभाग से एसडीओ संजय गुप्ता ने बताया कि 31 अप्रैल को 11 मकानों को नोटिस दिया गया था। इसके बाद 23 मई को दोबारा मकान खाली करने को लेकर नोटिस दिया कि यह अवैध बनाए गए हैं। यह निगम की जगह है और यहां से रास्ता है। तब तीन लोगों ने रजिस्ट्री दिखाई थी। रजिस्ट्री चेक करने के लिए तहसीलदार को भेजी गई है और बाकी 8 मकानों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed