{"_id":"61b8e2ab8b3d0a7f0376cf53","slug":"corporation-team-took-eight-lakh-64-thousand-rupees-from-three-property-owners-ambala-news-knl92768096","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम टीम ने तीन संपत्ति मालिकों से लिए आठ लाख 64 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम टीम ने तीन संपत्ति मालिकों से लिए आठ लाख 64 हजार रुपये
विज्ञापन
दुकान को सील करते हुए निगम कर्मचारी।
- फोटो : Ambala
टैक्स रिकवरी को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ने तीन संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दो संपत्ति के मालिकों ने सील लगाने से पहले ही निगम का बकाया कर जमा करवा दिया। वहीं एक पेट्रोल पंप संचालक की संपत्ति सील कर दी गई। इसके तुरंत बाद पेट्रोल पंप के संचालक ने सारे कर का भुगतान करते हुए सील खुलवाई। इस दौरान निगम ने आठ लाख 64 हजार रुपये का बकाया कर वसूल किया।
इस दौरान कर शाखा के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशों पर बड़े बकायादारों के खिलाफ टैक्स रिकवरी का अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उनकी पूरी टीम पहले मोटर मार्केट स्थित करीब 18 दुकानों पर बकाया तीन लाख पांच हजार रुपये का टैक्स रिकवर करने के लिए पहुंची। इस दौरान संपत्ति के मालिक ने टीम के साथ बातचीत करते हुए सारा कर जमा करवा दिया। इसके बाद टीम सिविल अस्पताल के पास स्थित ठाकुरद्वारा की करीब 14 दुकानों पर पहुंची। यहां भी नगर निगम ने बकाया तीन लाख पांच हजार रुपये का टैक्स लेना था। यहां भी सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ही संपत्ति के मालिकों द्वारा सारा कर जमा करवा दिया गया।
इसके बाद टीम अमरपाली रिजॉर्ट के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां से नगर निगम ने दो लाख 54 हजार रुपये का टैक्स वसूल करना था। मौके पर सीलिंग की कार्रवाई भी कर ली गई थी। मगर, बाद में संपत्ति के मालिक द्वारा दो लाख 54 हजार रुपये का टैक्स जमा करवा दिया गया। इसके बाद लगाई गई सील को नियमानुसार खोल दिया गया। उन्होंने बताया आने वाले दिनों में भी बड़े बकायादारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर निगम की टीम की ओर से सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम देने से पहले सभी बड़े बकायादारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। ताकि वह पहले ही सारा कर जमा करवा दें।