Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation prepared to take action against the company in pump set case

Ambala News: पंप सेट मामले में निगम ने की कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Corporation prepared to take action against the company in pump set case
अंबाला सिटी। कुछ ही समय पहले ही शहर में बाढ़ का पानी निकालने के लिए नगर निगम के खरीदे गए नए पंप खराब होने का मामला गर्मा गया है। यह पंप आने के कुछ ही समय के बाद खराब हो गए। जिससे शहर के कई एरिया से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी। मामला गर्माने के बाद अब नगर निगम अधिकारी भी पंप देने वाले पुणे की कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर खराब हुए पंप को कंपनी ने नहीं बदला तो निगम उपभोक्ता फोरम में जाएगा। साथ ही कंपनी को जैम पोर्टल पर भी ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। कंपनी की सिक्योरिटी भी जब्त की जाएगी। बता दें कि इस मामले में वार्ड-20 की पार्षद प्रीति सूद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक को पत्र लिखा है और जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

--------------

पार्षद प्रीति सूची ने नगर निगम पर यह लगाए आरोप

दरअसल, वार्ड-20 पार्षद प्रीति सूद ने नगर निगम अंबाला में बरसात के पानी निकासी के पंपों की खरीद में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अनियमितताओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बताया है कि पहले तो नगर निगम ने आठ से 10 पंप यह कहकर खरीदे कि इन पंपों की सहायता से शहर में पानी निकासी को काफी हद तक सुचारू किया जा सकेगा। शहर में जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी। मगर अंबाला में 9 से 11 जुलाई में बाढ़ आई उसके 10 दिन के बाद नगर निगम ने इन पंपों को भिजवाया। जलभराव को लेकर अंबाला नगर निगम की अधूरी तैयारी की वजह से लोगों का काफी नुकसान हुआ।
पार्षद प्रीति सूद ने आरोप लगाया कि पंप खरीदने में गड़बड़ी सामने आती साफ दिखाई दे रही है, क्योंकि इसकी खरीद के समय इन पंपों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। अब एक से डेढ़ महीने बाद ज्यादातर पंप खराब हो गए हैं। इनकी कोई गारंटी भी नहीं है। न ही निगम इन पंपों को ठीक करवा रहा है। पंप खरीदने में अधिकारियों द्वारा की लेट लतीफी और इसके घटिया गुणवत्ता का होने की वजह से ही पंप खराब हो गए।


-----------
कोट्स
मेरे संज्ञान में मामला आया हैं कि कुछ ही समय पहले खरीदे गए कुछ नए पंप खराब हो गए हैं। जिस कंपनी से यह पंप खरीदे गए हैं, उस कंपनी की सिक्योरिटी नगर निगम के पास जमा है। कंपनी की सिक्योरिटी को जब्त किया जाएगा। सभी पंप खराब नहीं हुए हैं। कुछ समय चलने के बाद पंप बंद हो गए। यह पंप जैम पोर्टल के माध्यम से पुणे की कंपनी से खरीदे गए हैं। अगर कंपनी इन पंप को नहीं बदलती तो नगर निगम उपभोक्ता फोरम में जाएगा। कंपनी को पोर्टल पर ब्लैक लिस्ट भी करवाएंगे।
अंजू चौधरी, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed