{"_id":"666f1d7ab15a95a6e8010ae2","slug":"corporation-is-waiting-for-letter-for-fogging-ambala-news-c-36-1-ame1006-124671-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फोगिंग के लिए निगम को पत्र का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फोगिंग के लिए निगम को पत्र का इंतजार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डेंगू के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट हो गया है, लेकिन शहर में अभी तक इसके बचाव के लिए फोगिंग शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निगम को फोगिंग के लिए पत्र जारी कर दिया है जबकि निगम अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अभी तक संवेदनशील क्षेत्रों के अनुसार कोई भी पत्र नहीं मिला।
ऐसे में दोनों विभागों के बीच आपसी तालमेल न होने के कारण फोगिंग अटकी है। जबकि कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देगा। ऐसे में मच्छरों की तादाद में तेजी से बढ़ोतरी होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों का चयन भी कर लिया है, जहां पर डेंगू के मच्छरों का अधिक खतरा रहता है।
विभाग की ओर से सभी निजी अस्पतालों और लैब संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास जो भी डेंगू के मरीज आएंगे उनका रिकॉर्ड भेजेंगे। निगम की ओर से नाले नालियों के लिए काम भी शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
ये क्षेत्र है अधिक संवेदनशील
अंबाला शहर के बलदेव नगर, सुभाष नगर, नवीन नगर, जंडली, दुर्गा नगर मुख्य क्षेत्रों में से है, जहां पर डेंगू का खतरा अधिक रहता है। इन क्षेत्रों में फोगिंग के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग की ओर से 832 आशाएं और 50 ब्रीड चैकर को नियुक्त किया गया है। जो कि जिले भर में डेंगू के लारवा की जांच कर रहे हैं। लोगों को सफाई के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
फोगिंग के साथ नालियों की सफाई भी जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के जिला महामारी नियंत्रक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि डेंगू का मच्छर खड़े पानी में पनपता है। इसलिए जरूरी है कि शहर में घरों के बाहर जो नालियां है उनकी नियमित तौर पर सफाई होती रहे। जिससे अगर उनमें लारवा हो तो वह समाप्त हो जाए। डेंगू का लारवा छोटी सी जगह में भी पनप सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को भी अपने घरों में फ्रिज व कूलर आदि की नियमित साफ सफाई करनी जरूरी है।
वर्जन
निगम के पास अभी तक फोगिंग करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का पत्र नहीं पहुंचा है। जैसे ही पत्र मिलेगा फोगिंग शुरू करवा दी जाएगी। सफाई के लिए भी निविदा जारी कर दी गई हैं। छोटी नालियों को नगर निगम कर्मी साफ करेंगे तो वहीं बड़े नालों को ठेकेदार के कर्मी साफ करने में जुटे हुए है।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम अंबाला शहर
-- -- -- -- -