फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona virious

कोरोना का खौफ : डीजे और न ही बजी शहनाई, 20 लोगों की मौजूदगी में हुई दुल्हन की हुई विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona virious
अंबाला। कोरोना वायरस के खौफ के बीच अंबाला शहर के जसमीत नगर में हुई एक लड़की की शादी चर्चा का विषय रही। शादी का माहौल तो था, लेकिन रौनक नहीं थी। कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की आवश्यकता को समझते हुए परिवार ने यह कदम उठाया। लड़का-लड़की समेत महज 20 मेहमानों की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में अदा की गई। खास बात यह थी कि शादी समारोह में कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर सहित मास्क भी उचित प्रबंध थे। शाहाबाद से आई बारात में महज 10 लोग शामिल थे, जिनका स्वागत भी पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने व उन्हें मास्क देने के बाद हुआ। बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी हुई थी कि महज 20 लोग ही शादी में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारे में नंदकार में पहुंचे कुल 8 लोग
शादी की रस्म निभाते के बाद लड़का-लड़की के नंदकार पास के ही गुरुद्वारे में हुए। यहां भी परिवार ने पूरी ऐतिहात बरतते हुए कुल 8 लोग ही शामिल हुए। जिन्होंने पूरी सावधानी बरती। करीब चार घंटे के बीच ही शादी समारोह के बाद लड़की की विदाई हुई। यहीं नहीं, शादी समारोह के बाद रिश्तेदारों व सगे संबंधियों ने मोबाइल के जरिए ही शादी की बधाई दी।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले पैलेस सहित हलवाइयों की हो चुकी थी बुकिंग
लड़की के भाई दौलत राम ने बताया कि बड़ी बहन के बाद छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने का चाह था। शादी की डेट फाइनल होने के बाद डेढ़ माह पहले ही पैलेस सहित हलवाइयों आदि की बुकिंग हो गई थी। करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। कोरोना वायरस के खौफ के चलते उन्हें आखिरी समय में बदलाव करना पड़ा। पैलेस की बुकिंग रद्द होने के कारण उन्होंने घर में ही टैंट लगाकर शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed