फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona vaccine applied to people who strayed for three days

तीन दिन भटके लोगों को लगाया कोरोना का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine applied to people who strayed for three days
छावनी नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन से बंद कोरोना की वैक्सीनेशन का काउंटर आखिरकार तीन दिन बाद खुल गया। एनक्वॉस की टीम के निरीक्षण के खत्म होने के बाद कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों ने राहत की सांस ली। यहीं कारण था कि सुबह से ही अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम तक करीब 80 लोगों ने वैक्सीनेशन लगवाई। इन वैक्सीनेशन लगाने वालों में कोई दूसरी तो कोई बूस्टर डोज लगवाने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

बता दें कि वैक्सीनेशन का कार्य पहले अंबाला- जगाधरी हाईवे स्थित संत निवास आश्रम में चल रहा था लेकिन गत माह ही उसे छावनी नागरिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। कोई कमरा न मिलने के कारण वैक्सीनेशन काउंटर को मीटिंग हॉल के पास ही खुले एरिया में शिफ्ट कर दिया था। एनक्वॉस की टीम के निरीक्षण से पहले ही काउंटर को बंद करवा दिया गया ताकि टीम को अस्पताल में किसी तरह की अव्यवस्था न दिखे। इस बीच कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गई थी। रोजाना महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ता था। पीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि वैक्सीनेशन काउंटर शुरू कर दिया गया है और सभी को टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed