फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona report negtive, now discharge

पहले कोरोना पॉजिटिव गुरप्रीत की चौथी रिपोर्ट भी नेगेटिव आज को होगा डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona report negtive, now discharge
जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज गुरप्रीत सिंह की चौथी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। पूरी तरह फिट हो चुके गुरप्रीत को अब सोमवार को नागरिक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। हालांकि इससे पहले उसे रविवार को डिस्चार्ज करने की प्रशासन ने योजना बनाई थी लेकिन सैंपल रिपोर्ट देरी से आने के कारण उसे रविवार को डिस्चार्ज नहीं किया गया। गुरप्रीत अब दूसरा मरीज है जोकि मौत को मात देकर तंदुरुस्त होने में कामयाब रहा। उधर डिस्चार्ज होने को लेकर गुरप्रीत भी बेहद उत्साहित है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने उसे सोमवार को डिस्चार्ज करने की पुष्टि की है। पंजाब के रामनगर गांव का रहने वाला 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह अंबाला का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। उसकी पहली दो रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि अगली दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed