फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona held breath for 12 people

12 लोगों की थामी कोरोना ने सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corona held breath for 12 people
कोरोना का कोहराम जिले में जारी है। शनिवार को 9 लोगों की जान लेने के बाद रविवार को कोरोना ने 12 लोगों की जान ले ली। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में केवल 10 ही मौत दर्ज की गई। दो मौत शाम छह बजे के बाद जिला नागरिक अस्पताल में हुई। इनमें से एक 60 वर्षीय महिला जोकि दुर्गा नगर अंबाला छावनी की रहने वाली थी भी शामिल रहीं। उन्हें शनिवार रात 10 बजे भर्ती किया गया था। तमाम प्राइवेट अस्पताल में धक्के खाने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन बेड सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के प्रयास के बाद मिला था लेकिन यहां भी 18 घंटे के बाद उन्हें वेंटिलेटर नसीब नहीं हो सका। ऑक्सीजन लेवल 60 से नीचे जाने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को जिन 10 लोगों की मौत हुई उनमें अंबाला शहर हलके के मरदों साहिब से 85 वर्षीय महिला, अंबाला शहर मोती नगर से 57 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर अर्बन एस्टेस्ट से 75 वर्षीय पुरुष, अंबाला शहर के शुक्ल कुंड रोड से 60 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष अंबाला शहर, 73 वर्षीय पुरुष सेक्टर-9, अंबाला छावनी पटेल नगर से 67 वर्षीय पुरुष, अंबाला छावनी तोपखाना से 57 वर्षीय पुरुष, छावनी पंजोखरा साहिब से 63 वर्षीय पुरुष और गुलार रोड अंबाला से 25 वर्षीय महिला की हुई। इन सभी मरीजों की हालत अतिगंभीर थी और सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल ही एकमात्र सहारा
जिले नागरिक अस्पताल ही कोरोना संक्रमित और कोरोना संदिग्ध के लिए अब एकमात्र सहारा बचा है। हालांकि यहां भी वेंटिलेटर नहीं है। जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल अब किसी नए मरीज को नहीं ले रहे। हालांकि जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में रविवार शाम को कुल 12 बेड खाली करवाए गए थे, लेकिन रात तक यह भी भरते गए और समाचार लिखे जाने तक यहां मात्र 5 बेड बचे थे। जिनपर केवल और केवल ऑक्सीजन ही मरीज को मिल सकती है। वेंटिलेटर और बाईपेप इत्यादि की सुविधा नहीं है, जबकि प्राइवेट अस्पताल एक दिन पहले ही हाथ खड़े कर चुके हैं। जिल के सरकारी अस्पताल में 155 मरीज भर्ती हैं। इनमें 14 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 141 ऑक्सीजन सपोर्ट पर। जिले में कुल करीब 480 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे श्मशान के हाल
छावनी रामबाग श्मशान घाट में 6 तो शहर रामबाग श्मशान घाट में सात शवों का कोविड नियमों के तहत संस्कार किया गया। इन दोनों श्मशान घाटों में इनके अलावा 13 अन्य शवों का संस्कार भी किया गया। यानी 13 कोविड नियमों और 13 सामान्य विधि से यहां संस्कार हुए।
रविवार को यह रही जिले में कोरोना की स्थिति
रविवार को जिले में 317 नए केस सामने आए। दो दिन में आधिकारिक 19 मौत हो चुकी हैं। जिले में अब तक 21537 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से अब तक 17655 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस समय जिले में एक्टिव केस 3622 हो गए हैं। अब तक जिले में 260 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। लगातार मौत होने के कारण मृत्यु दर बढ़कर 1.19 प्रतिशत पहुंच चुकी है। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण रिकवरी दर गिरकर 81.98 प्रतिशत हो चुका है।
वैक्सीनेशन की अब तक की स्थिति
जिलें में अभी तक 2 लाख 96 हजार 148 डोज कोरोना से बचाव की लग चुकी हैं। इनमें से 63309 को दोनों डोज लग चुकी हैं। 18 से 44 आयुवर्ग में पहले दिन 530 युवाओं ने वैक्सीनेशन करवाया। हालांकि पंजीकरण पहले दिन 600 लोगों ने करवाया था। जिले में अभी तक कोरोना के 3 लाख 23409 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं।
कहां से आए नए मरीज
जिले में रविवार को 141 मरीज अंबाला शहर, 68 मरीज अंबाला कैंट, 32 शहजादपुर, 21 मुलाना, बराड़ा 6, नारायणगढ़ 14 और चौड़मस्तपुर एरिया से 35 नए मरीज मिले। इनमें रामनगर अंबाला शहर, मॉडल टाउन, काला आम्ब से 5-5, दाल बाजार अंबाला शहर, शिवा पार्क अंबाला शहर, शिवपुरी कॉलोनी अंबाला शहर, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर, बीसी बाजार अंबाला कैंट, बड़ी बसी शहजादपुर, आंनद नगर अंबाला कैंट, बड़ागढ़, नवनीत नगर अंबाला शहर, न्यू मॉडल कॉलोनी अंबाला सिटी, प्रेम नगर से दो-दो, दयालबाग, धनौरा, लक्ष्मी नगर अंबाला शहर, साहा से 4-4, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, लक्ष्मी नगर अंबाला कैंट व हाउसिंग बोर्ड अंबाला कैंट से 3-3 नए केस सामने आए।

सेक्टरों पर मंडा रहा सबसे ज्यादा संकट
अंबाला शहर में सेक्टर-9 को मैक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है, लेकिन यहां केस अभी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को यहां जिले में एक स्थान पर सबसे ज्यादा 19 केस मिले। इसी तरह सेक्टर-8 और सेक्टर-7 में भी 8-8 केस सामने आए। अभी तक इन सेक्टरों में 200 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इन्हीं सेक्टर में अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है लेकिन जनता फिर भी कोरोना नियमों की अनुपालना को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed