{"_id":"5fd91a8f8ebc3e3fc3152c85","slug":"corona-ambala-news-knl542708124","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार हेल्थ वर्कर को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बने 32 कोल्ड प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार हेल्थ वर्कर को लगेगी कोरोना वैक्सीन, बने 32 कोल्ड प्वाइंट
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। हालांकि अभी वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन वैक्सीन आने से पहले ही विभाग की तरफ से 10 हजार हेल्थ वर्कर की सूची तैयार कर ली गई है जिन्हें वैक्सीन आते ही टीका लगाया जाएगा। बाकायदा सभी हेल्थ वर्कर की तमाम ऑनलाइन प्रक्रिया विभाग की तरफ से पूरी की जा चुकेे है।
इन हेल्थ वर्कर में सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों के वर्कर भी शामिल किया गया है। वैक्सीन को रखने की जगह के साथ-साथ कहां-कहां यह वैक्सीन लगाई जाएगी उस जगह को कोल्ड प्वाइंट के नाम दिया गया है। जैसे ही वैक्सीन आएगी तो एएनएम की टीमें वैक्सीनेशन के काम में जुट जाएंगी। बता दें कि हरियाणा में को-वैक्सीन के टीके के परीक्षण की जिम्मेदारी पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पीजीआइएमएस को सौंपी गई है। भारत बायोटेक व इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के संयुक्त तत्वावधान में तैयार की जा रही को-वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।
7 नए फ्रीज के साथ डेढ़ लाख सीरिंज भी रखी तैयार
वैक्सीन रखने के लिए विभाग की ओर से आनन-फानन में डेढ़ लाख इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आईएलआर व ड्रीप फ्रीजर उपलब्ध करवा दिए है। ताकि केंद्र सरकार से वैक्सीन आने का फरमान जारी होते हुए वैक्सीन लगाने का काम बिना किसी देरी के शुरू कर दिया जाए। इस संबंध में बाकायदा आलाधिकारियों की मीटिंग भी हो चुकी है और इसको को संबंधित कर्मचारियों व डाक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए है।
विज्ञापन
ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन मशीन) देगी कोल्ड प्वाइंट पर रखी वैक्सीन की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईवीन साफ्टवेयर के माध्यम से वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर में क्षेत्रवार लाभ लेने वालों की वास्तविक संख्या के अनुसार वैक्सीन की मांग व आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वैक्सीन का कोल्ड चैन स्टोर में स्टॉक पोजिशन का जायजा पूरे जिले तक कहीं भी, कभी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा लिया जा सकेगा। ईवीएम साफ्टवेयर की जिला स्तर पर वैक्सीन कोल्ड चैन एवं लॉजिस्टिक में सतत निगरानी की जाएगी। सॉफ्टवेयर संबंधी देखरेख एवं वैक्सीन प्रबंधन का मूल्यांकन कार्य भी किया जाएगा।
जिलेभर में बने 32 कोल्ड प्वाइंट
अंबाला जिले में 32 कोल्ड प्वाइंट बनाए गए हैं। जिसमें 6 पीएचसी, 4 सीएचसी, 17 ग्रामीण पीएचसी, 1 पॉलिक्लीनिक, 2 सब डिवीजन, 3 ईएसआई, 1 जिला अस्पताल व 1 रेलवे अस्पताल शामिल हैं। जबकि तीन कोल्ड प्वाइंट की जगह फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है। प्रारंभिक चरण में सभी कर्मचारी तय समय में यह वैक्सीन हेल्थ वर्करों को लगाने के साथ-साथ आम जन तक पहुंचाने में भी सक्षम होंगे।
बतौर वालंटियर अपने ऊपर गृहमंत्री विज करवा चुके ट्रायल
हरियाणा में को-वैक्सीन के तीसरेे चरण का ट्रायल गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खुद अपने ऊपर करवा चुके हैं। स्वदेशी को-वैक्सीन के ट्रायल के लिए मंत्री विज बतौर वालंटियर के रूप में सामने आए थे। रोहतक से आए डॉक्टरों की टीम ने छावनी के नागरिक अस्पताल में 5 दिसंबर को परीक्षण टीका लगाया था।
वैक्सीन आने से पहले तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 32 कोल्ड प्वाइंट तैयार किए जाने के साथ-साथ करीब डेढ़ लाख इंजेक्शन व 7 फ्रिज भी मंगवाए गए है।
-डॉ. कुलदीप, सीएमओ, अंबाला।