{"_id":"5f6a5e1e8ebc3ee8c340f118","slug":"corona-ambala-news-knl450975191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने फिर ली तीन बुजुर्गों की जान, 90 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने फिर ली तीन बुजुर्गों की जान, 90 नए केस
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना ने जिले में एक बार फिर 3 बुजुर्गों की जान ले ली। इन तीन मौत के साथ अब तक कोरोना जिले में 78 मरीजों की जान ले चुका है। हालांकि राहत इस बात की रही कि केवल 90 नए मामले ही मंगलवार को सामने आए। जबकि 192 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कुल संक्रमित मरीज 7272 हो गए हैं। 5876 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीज जिले में अब घटकर 1318 रह गई है।
इन मरीजों की हुई मौत
75 वर्षीय बुजुर्ग जोकि अंबाला शहर के रहने वाले थे और शुगर व उच्च रक्तचाप के साथ डायलिसिस के मरीज थे। दूसरी मौत अंबाला शहर के 80 वर्षीय बुजुर्ग की हुई उन्हें किडनी की समस्या थी और वह वेंटीलेटर पर थे। तीसरी मौत अंबाला छावनी की 63 वर्षीय महिला की हुई वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और शुगर भी थी। अब महिला वेंटीलेटर पर थी। यह तीनों बुजुर्ग कोरोना के चलते जिंदगी की जंग हार गए। जिले में मंगलवार को कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80 फीसद के पार चला गया। अब तक जिले में 87 हजार से ज्यादा कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं।