फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना ने फिर ली दो जान, मृतकों की संख्या पहुंची 47, संक्रमित हुए 4870 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला। कोरोना से जान जाने का सिलसिला 7वें दिन भी जारी रहा और कोरोना ने एक बार फिर मंगलवार को दो नई जान ले ली। इन दोनों मौत के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है जोकि कुल संक्रमितों का 0.96 प्रतिशत है। बेशक मृतकों का आंकड़ा अभी एक फीसद से कम है लेकिन पिछले एक सप्ताह में जिस तेज गति से मौत हो रही हैं उसने स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को जिन दो बुजुर्गों की मौततहुई उनमें अंबाला शहर पटेल रोड के 64 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। बुजुर्ग की किडनी खराब होने के अलावा बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उन्हें छह सितंबर को मुलाना कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दूसरी मौत नग्गल के 65 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। वे भी किडनी के अलावा शुगर की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

यह रही मंगलवार को कोरोना की ओवरआल रिपोर्ट
मंगलवार को कुल 98 नए केस के साथ के साथ संक्रमितों की संख्या 4871 हो गई। नए केस में सबसे ज्यादा 72 केस अंबाला शहर के आए हैं। अंबाला छावनी के 5 लोग संक्रमित मिले है। 107 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली अब तक कोरोना को जिले में 3951 मरीजों ने मात दे दी है। जिले में अब कोरोना से रिकवरी रेट 81.11 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 873 रह गई है।
विज्ञापन

एक दूसरे के ओक्सीमीटर का न करें इस्तेमाल
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों से अनुरोध किया है कि वह जो पल्स ओक्सी मीटर इस्तेमाल कर रहें है। उसे किसी दूसरे को प्रयोग करने के लिए न दें। अगर वह उपयोग किया हुआ ऑक्सी मीटर इस्तेमाल करेगा तो ऐसे व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में 47 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है जोकि फिलहाल एक प्रतिशत से कम है।
आज 98 नए मामले सामने आए हैं। 107 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। लोगों ने अनुरोध है कि बेवजह भीड़ में शामिल न हों और लक्षण पाए जाने पर जांच करवाएं।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed