{"_id":"5f3c231a8ebc3e3ca15872a7","slug":"corona-ambala-news-knl41167227","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छावनी से सर्राफ कारोबारी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छावनी से सर्राफ कारोबारी भी संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कोरोना लगातार जिले में बेकाबू होता जा रहा है। एक दिन छोड़कर अब जिले में कोरोना से एक नई जान जाने लगी है। मंगलवार को भी नाहन हाउस निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग शुगर, हार्ट का मरीज था और उसे अधरंग भी हो चुका था। हालात बिगड़ने पर दो दिन पहले पीजीआई में रेफर किया गया था। जहां मौत के बाद उसका कोरोना सैंपल लिया गया था जिसमें वह संक्रमित पाया गया।
इस मौत के साथ जिले में कोरोना से 23 लोगों की जान जा चुकी है।
बेकाबू हो रहे कोरोना पर लगाम कसने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिले में 48 हजार 221 लोगों की सैंपल ले चुकी है। यही कारण है कि कोरोना का जिले में सामुदायिक फैलाव रोकने में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम सफल रही है। मंगलवार को कोरोना के कुल 63 नए मामले आए जबकि 74 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अलबत्ता अब जिले में कोरोना के कुल 2703 मामले ही सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से मात्र 340 कोरोना एक्टिव मरीज रह गए हैं। कुल मिलाकर जिले में 2341 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 63 नए मरीजों में सबसे ज्यादा 33 केस अंबाला छावनी से सामने आए है। अंबाला शहर से 24, चौड़मस्तपुर व मुलाना से 3-3 मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं छावनी से सर्राफ कारोबारी भी कोराना से संक्रमित पाया गया है।