{"_id":"5f3592a78ebc3e3d233dbe54","slug":"corona-ambala-news-knl407222142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीती पर मौत से खा गया बुजुर्ग मात, 62 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीती पर मौत से खा गया बुजुर्ग मात, 62 नए केस आए
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में कोरोना से 21 मौत हो चुकी है। इसी बीच वीरवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की और मौत हो गई। हालांकि इस बुजुर्ग की रिपोर्ट मौत से पहले नेगेटिव आ चुकी थी। बराड़ा की दशहरा कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग ने इस तरह कोरोना को तो मात दे दी थी लेकिन मौत से हार गया। वहीं 31 जुलाई को संक्रमित मिले थे। लेकिन अभी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी कोविड अस्पताल मुलाना में इलाज चल रहा था। अलबत्ता इसे अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना से 22वीं मौत नहीं गिन रहा।
दूसरी तरफ कोरोना के वीरवार को 62 नए केस सामने आए। राहत भरी खबर यह रही कि 102 मरीज एक साथ डिस्चार्ज भी किए गए। अब तक जिले में 1962 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 405 संक्रमित केस रह गए हैं। अब तक जिले में कोरोना के 44 हजार 712 सैंपल लिए जा चुके हैं। कुल 2387 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।
मंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आने से मिली राहत
गृहमंत्री अनिल विज के मीडिया एडवाइजर व सुरक्षा स्टाफ के बाद अब उनके स्टाफ से एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। बताया जाता है कि यह व्यक्ति मंत्री के परिवार में ड्राइवर था। हालांकि राहत यह रही कि मंत्री विज की रिपोर्ट फिर से नेगेटिव आई है। वहीं छावनी नागरिक अस्पताल से डेंटल सर्जन भी संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने एतिहात के तौर पर सर्जन को घर में ही होम आइसोलेट कर दिया। उधर, चिड़ीमार मोहल्ले में कोविड टेस्ट कैंप लगाकर 84 लोगों के सैंपल लिए गए। रेपिड किट से लिए सैंपल में चार संक्रमित मिले। इनके संपर्क में आए 33 लोगों के टेस्ट लैब में जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन में दस्तक, पुलिस महकमे में भी कहर जारी
वीरवार को सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 29 मरीज छावनी से मिले। 10 केस सिटी से और 10 शहजादपुर से मिले। 1 मरीज नारायणगढ़ और 4 मुलाना से मिले। चौड़मस्तपुर से 8 मरीज मिले हैं। महिला पुलिस स्टेशन से 33 साल की कर्मी, एयरफोर्स स्टेशन से 25 साल का व्यक्ति, छावनी सर्राफा बाजार से चार संक्रमित केस मिले हैं। वहीं सुभाष नगर, सुंदर नगर, डिफेंस एंक्लेव बोह से छह वर्षीय बच्ची, 10 वर्षीय बच्चा, बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में से अधेड़ व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।