फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

गृहमंत्री विज के मीडिया कोर्डिनेटर व सुरक्षा स्टाफ में 3 संक्रमित, दलीपगढ़ के बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona
गृहमंत्री विज के मीडिया कोओर्डिनेटर व सुरक्षा स्टाफ में 3 संक्रमित, दलीपगढ़ के बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

- एसपी कार्यालय से 5 और सीएमओ कार्यालय से एक कर्मचारी संक्रमित, सेंट्रल जेल से भी मिला केस
- अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 2325, अब तक 1860 हुए कोरोना मुक्त
अंबाला सिटी। कोरोना का कहर अंबाला में जारी है। बुधवार को 65 संक्रमण के नए केस सामने आए। इसमें गृहमंत्री अनिल विज के मीडिया कोओर्डिनेटर व सुरक्षा स्टाफ के तीन सदस्य भी शामिल हैं। वहीं कैंट के दलीपगढ़ निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई।
मुलाना कोविड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एलएन गर्ग ने इस बात की पुष्टि की। डॉ. एलएन गर्ग ने बताया कि 8 अगस्त को छावनी के दलीपगढ़ निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को मुलाना अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कतें थी। वे शुगर के मरीज भी थे। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में उपचार के दौरान बुधवार शाम करीब 5 बजे दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी और सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि मुलाना अस्पताल में मरने वाला व्यक्ति राजपुरा पंजाब का रहने वाला था और वहीं से आकर मुलाना में भर्ती हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में अंबाला से किसी कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं की। उधर विज के नजदीकियों और शास्री कालोनी से एक बुजुर्ग के संक्रमित पाए जाने के बाद अब संभवत: गृहमंत्री अनिल विज सहित उनके सभी नजदीकियों के सैंपल वीरवार को लिए जाएंगे। इसी तरह अजीत नगर पीएनबी से कर्मी और एसपी कार्यालय से मंगलवार को 36 कर्मी संक्रमित मिले थे तो बुधवार को 5 नए संक्रमित पाए गए। सेंट्रल जेल से भी एक कर्मी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

अब जिले में यह है कोरोना की स्थिति
अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 445 हो गई है। कुल मरीजों की संख्या 2325 हो गई है। 50 मरीज बुधवार को डिस्चार्ज किए गए अब तक 1860 डिस्चार्ज हो चुके हैं। नए केसों में से अंबाला शहर से 35, अंबाला कैंट से 15, चौड़मस्तपुर से 2, नारायणगढ़ से 6, शहजादपुर से 1 व मुलाना से 6 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed