फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

965 बैंक कर्मचारियों के लिए सैंपल, 6 निकले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। कोरोना संक्रमण फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। सोमवार को 9 नए केस आने से राहत रही थी लेकिन मंगलवार को 44 नए केस सामने आए। अलबत्ता अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1754 हो गई है। हालांकि 34 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। कुल मिलाकर अभी तक जिले में 1432 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 305 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

बैंक से कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास-
बैंक कर्मचारियों का कोरोना से बचाने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया और करीब 965 कर्मचारियों के एंटीजन टेस्ट लिए गए। इनमें से 6 कर्मचारी पाजिटिव मिल गए। इसके बाद इन कर्मचारियों से जुड़े कर्मचारियों और परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया गया और पाजिटिव को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां से आए नए केस
9 मरीज सिटी से हैं और 14 मरीज कैंट से, 12 केस मुलाना से और 3 केस बराड़ा और 3 शहजादपुर और तीन चौड़मस्तपुर से हैं। मंगलवार को कंटेनमेंट जोन से 43 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। फ्लू के लक्षण वाले 21 मरीजों के भी सैंपल लिए गए हैं। कैंट रेलवे स्टेशन पर 7 यात्रियों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक कुल 39 हजार 44 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाना के समलेहड़ी गांव में कोरोना चेन
गांव समलेहड़ी में कोरोना संक्रमण चेन लंबी होती जा रही है। यहां से 7 केस मिले हैं और दो केस करधान से मिले हैं। छावनी के गोविंद नगर से 4 केस सामने आए हैं। मॉल रोड से तीन केस समेत सिटी से बलदेव नगर, कलाल माजरी, इंद्रपुरी समेत अन्य स्थानों से केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दिनरात एक कर यहां से चेन को तोड़ने के प्रयास में जुटी है।

हमारी टीम ने अभियान चला कर बैंक कर्मचारियों का टेस्ट किया। करीब 400 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए हैं। लोगों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और अधिक से अधिक साबुन व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed