{"_id":"5f00cc198ebc3e42be64eaf8","slug":"corona-ambala-news-knl362851112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 10 केस नए सामने आए, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 10 केस नए सामने आए, एक महिला की मौत
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 10 नए मामले सामने आने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 358 हो गई है। जबकि देर रात्रि मुलाना अस्पताल में भर्ती 51 वर्षीय एक महिला की कोरोना से मौत भी हुई है। हालांकि डॉक्टर प्रथम दृष्टया महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कह रहे हैं।
सेंट्रल जेल और कपड़ा मार्केट के बाद अब पुलिस लाइन में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पुलिस लाइन में कोरोना का यह पहला केस है। शनिवार को पुलिस में तैनात 31 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह रेलवे कालोनी अंबाला छावनी का 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है यह युवक नोएडा से आया था। इसी तरह 31 वर्षीय महिला कलाल माजरी व 31 वर्षीय महिला बलदेव नगर, 36 वर्षीय महिला हरी मिलाप मंदिर अंबाला शहर, 35 वर्षीय पुरुष कैथ माजरी व गीता नगरी की 16 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह सभी पहले से संक्रमित पाए गए मरीज के संपर्क में आए थे। इसी तरह नारायणगढ़ में जम्मू कश्मीर से आया व्यक्ति और रविदास माजरी की 44 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली से आई जीएमएन मिशन अस्पताल की छात्रा भी संक्रमित पाई गई है।
अब जिले में यह है कोरोना की ओवरऑल स्थिति
जिले की बात करें तो अभी तक यहां 358 संक्रमित केस पाए जा चुके हैं। राहत भरी बात यह है कि इनमें से मात्र 40 की एक्टिव हैं बाकी को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 3 केस की मौत हो चुकी है। अभी तक जिले में 315 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। रविवार को 329 सैंपल की रिपोर्ट आएगी। अभी तक जिले में 17 हजार से ज्यादा सैंपल भरे गए हैं। अब जिले में 109 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।