फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cooling of AC found less in gymnastics hall, instructions for improvement

जिम्नास्टिक हॉल में कम मिली एसी की कुलिंग, सुधार के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cooling of AC found less in gymnastics hall, instructions for improvement
अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स नजदीक आते ही खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को प्रदेश के खेल एवं युवा मामले के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने छावनी के वॉर हीरोज स्टेडियम का निरीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे स्टेडियम पहुंचने पर सबसे पहले जिम्नास्टिक हॉल की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान हॉल के भीतर एसी की कूलिंग कम मिली। इस पर मंत्री संदीप सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कूलिंग बढ़ाने के साथ-साथ डस्टिंग के लिए भी बोला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं 24 मई को दोबारा से आऊंगा, उससे पहले ही सब कमियां दूर हो जानी चाहिए। बाद में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए बनने वाले वार्मअप हॉल के बारे में जाना। जिम्नास्टिक के कुछ इवेंट्स छावनी के सुभाष पार्क के पास बने बैडमिंटन हॉल में होने है। मंत्री संदीप सिंह ने जायजा लिया तो उन्हें हॉल में दीवार सीलन भरी मिली। बता दें कि 3 से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स होने हैं। अंबाला में 5 से 7 जून तक जिम्नास्टिक और 8 से 12 जून तक स्वीमिंग की गेम्स होंगी।
विज्ञापन

ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में सोना बाथ की रखी डिमांड
निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का जायजा लिया। इस दौरान स्वीमिंग कोच राम ने खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग के बाद सोना व स्टीम बाथ की डिमांड रखी। मंत्री ने उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने वॉर्मअप पुल के साथ-साथ शौचालयों का भी जायजा लिया। खिलाड़ियों के लिए बनाई मैस में पहुंचे तो उन्हें एसी नहीं मिला तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को बुलाया और एसी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर सभी खेलों की रिहायशी अकादमी शुरू की जाएगी। खेल मंत्री संदीप सिंह ने स्टेडियम की खिड़की में से फारुखा खालसा स्कूल का मैदान देखा तो अपने पुराने दिन को याद कर बोले कि मैं भी यहां पर खेल चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया चौथे एडिशन के तहत पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद व दिल्ली में प्रतियोगिताएं होंगी। इन्हीं प्रतियोगिताओं के तहत अंबाला में जिम्नास्टिक व तैराकी प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसमें 8500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed