फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversial video on Hindu deities goes viral, angry people jammed

हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित वीडियो वायरल, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Controversial video on Hindu deities goes viral, angry people jammed
अंबाला जागधरी हाइवे पर नागरिक अस्पताल के सामने जाम के दौरान लगी वाहनों की लंबी लाइन। - फोटो : Ambala
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का विवादित वीडियो वायरल करने से नाराज लोगों ने रविवार की शाम आरोपी पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई। लोगों का आक्रोश यहीं नहीं थमा। उन्होंने सोमवार को अंबाला-जगाधारी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मार्ग सुचारु कराया। मामले में दोनों ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बोह वासी एक व्यक्ति ने रविवार को सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं से संबंधित विवादित वीडियो अपलोड कर दी थी। इसी बात को लेकर गांव बोह वासी कुछ परिवारों ने रोष जताया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने वीडियो अपलोड करने के आरोपी पर हमला भी कर दिया। यही नहीं इसके बाद नाराज लोगों ने सोमवार को अंबाला-जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात सुचारु कराया गया। ग्रामीणों का कहना था कि वीडियो वायरल होने के बाद ही गांव के लोगों ने महेश नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्हें मार्ग जाम के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

डीएसपी रामकुमार ने बताया कि रविवार को बोह गांव के एक युवक द्वारा फेसबुक पर वीडियो शेयर की गई थी। उस व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के समर्थन में उतरे लोगों ने एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह भी सड़क पर जाम लगाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने के आरोपी ने उसे सोशल मीडिया से हटाकर माफी भी मांग ली थी। इसके बावजूद उसके घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

हिंदू देवी देवताओं पर अभ्रद टिप्पणी के विरोध में अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर जाम लगाते लोग।

हिंदू देवी देवताओं पर अभ्रद टिप्पणी के विरोध में अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर जाम लगाते लोग।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed