फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contractor warned to check cars in parking lot

Ambala News: ठेकेदार को चेताया, पार्किंग में कारों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Contractor warned to check cars in parking lot
अंबाला कैंंट रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में वाहनों की जांच करता आरपीएफ का डॉग स्कवाड। संवाद
अंबाला। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए बुधवार को कार पार्किंग में सर्च अभियान चलाया। आरपीएफ के डॉग स्क्वायड की मदद से पार्किंग में खड़े वाहनों विशेषकर कारों की जांच की।
विज्ञापन

ठेकेदार से भी आरपीएफ ने कबाड़ हो चुके वाहनों की सूची मांगी है। आरपीएफ ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि एक-दो दिन में कबाड़ हो चुके वाहनों के बारे में एक पत्र स्टेशन अधीक्षक के निर्देश पर जीआरपी को दे, जिससे कि वे पार्किंग में आकर ऐसे वाहनों का लेखा-जोखा तैयार कर सके और इन वाहनों के मालिकों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को लेकर पार्किंग में खड़े कबाड़ हो चुके वाहनों को जीआरपी अपने कब्जे में लेगी। अगर इन वाहनों का मालिक जीआरपी के समक्ष पेश होगा तो उससे जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहन को सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार के अंक में अमर उजाला ने पार्किंग में सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने ठेकेदार ने नहीं दी जानकारी
छावनी रेलवे स्टेशन पर एक अप्रैल से ही पार्किंग का नया ठेका शुरू हुआ है। ठेका लेने से पहले पुराने वाहनों की सूची मांगी थी जोकि पुराने ठेकेदार ने नहीं दी। उसने मौखिक तौर पर ही इसकी जानकारी नए ठेकेदार को दी। ठेकेदार के प्रतिनिधि चंदन ने बताया कि कुछ पुराने वाहनों को लोग ले जा चुके हैं। अब मात्र कुछ दोपहिया वाहन ही पार्किंग में रह गए हैं। इसकी सूची जल्द ही आरपीएफ और जीआरपी को सौंप दी जाएगी।

वर्जन
ठेकेदार को चेतावनी दी कि वह कबाड़ हो चुके वाहनों की एक सूची जीआरपी और उन्हें दें, जिससे कि आगामी कार्रवाई हो सके। उसे दो दिन का समय दिया है। इसके बाद उसके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।
कुलबीर सिंह, उप निरीक्षक आरपीएफ, जांच टीम।

अंबाला कैंंट रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में वाहनों की जांच करता आरपीएफ का डॉग स्कवाड। संवाद

अंबाला कैंंट रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में वाहनों की जांच करता आरपीएफ का डॉग स्कवाड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed