फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contonement Board to recover 96 cores from Railway and army

कैंटोनमेंट बोर्ड का सेना और रेलवे पर 96 करोड़ बकाया

Sun, 13 Oct 2013 11:37 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sun, 13 Oct 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
Contonement Board to recover 96 cores from Railway and army
अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड का करोड़ों रुपये सेना और रेलवे दबाकर बैठी है। ये रुपये सर्विस चार्ज मद के हैं। बकाए की मांग को लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन


इसके तहत बकाए के लिए रक्षा मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी और रेलवे को लीगल नोटिस भेजा जाएगा। बोर्ड सदस्यों और अफसरों का कहना है कि सेना और रेलवे सर्विस चार्ज का समय पर भुगतान नहीं कर रहा ह्रै।
विज्ञापन


आर्मी कमांडर के समक्ष रखी मांग

कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्यों और अफसरों ने आर्मी कमांडर के समक्ष इस मांग को रखते हुए सेना से बकाया सर्विस चार्ज दिलवाने की मांग की है। सैन्य क्षेत्र डिफेंस इस्टेट कार्यालय की जमीन पर बसा हुआ है और कैंटोनमेंट बोर्ड यहां बसी सेना को विभिन्न तरह की सुविधाएं मुहैय्या करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस इस्टेट कार्यालय और कैंटोनमेंट बोर्ड की असेसमेंट के बाद सर्विस चार्ज हर साल तय किए जाते हैं। अब वर्ष 2006 से लेकर आज तक 89 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के सेना की साइड खड़े हो गए हैं, जो कैंटोनमेंट बोर्ड ने वसूलने हैं। मगर वर्ष 2006 के बाद से सेना ने ये सर्विस चार्ज कैंटोनमेंट बोर्ड को अदा ही नहीं किए।

रेलवे को भेजा लीगल नोटिस
सेना की तरह ही रेलवे ने भी कैंटोनमेंट बोर्ड के 7,23,67,662 करोड़ रुपये दबा रखे हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड ने इसके लिए रेलवे को कई बार नोटिस भी भेजा है।

मगर रेलवे ने बोर्ड का बकाया नहीं चुका है। इसके चलते बोर्ड अफसरों व बोर्ड सदस्यों ने ये फैसला किया है कि रेलवे को लीगल नोटिस भेजा जाएगा। इसके बावजूद रेलवे ने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उसके खिलाफ कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते फिलहाल रेलवे को लीगल नोटिस भेज भी दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन परिसर कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया के ही अंतर्गत है। इस लिहाज से रेलवे को भी हर साल बोर्ड को सर्विस चार्ज देने हैं। मगर कई सालों से रेलवे ऐसा नहीं करता।

अच्छी नहीं कैंटोनमेंट बोर्ड की हालत
कैंटोनमेंट बोर्ड की माली हालत इस वक्त ज्यादा अच्छी नहीं है। कैंटोनमेंट बोर्ड को जहां इस बार घाटे का बजट पेश करना पड़ा, वहीं अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड अब ‘एडिड बोर्ड’ की श्रेणी में आ गया है।

यानी अब बोर्ड को चलाने में मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की एड की जरूरत पड़ेगी। पहले ये बोर्ड ‘सेल्फ डिपेंडेंट’ बोर्ड की श्रेणी में था। मगर अब करोड़ों रुपये बकाया फंसने की वजह से बोर्ड की माली हालत बिगड़ गई है।

बकाया मिले तो विकास बढ़े

कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य और अफसर दोनों बोर्ड का फंसा बकाया सेना और रेलवे से निकलवाने के लिए प्रयासरत है। लॉ एंड एजूकेशन कमेटी की चेयरमैन सिम्मी साहनी व फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कहते हैं कि बोर्ड आज खुद आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है।

इसलिए इस बार बजट भी ज्यादा संतोषजनक नहीं है। उनके अनुसार यदि सेना और रेलवे 96 करोड़ रुपये बकाया कैंटोनमेंट बोर्ड को दे देती, तो बोर्ड की माली हालत ठीक हो सकती है। साथ ही जो रुपये आएगा, उससे सैन्य क्षेत्र का विकास ही आगे बढ़ेगा और इसका लाभ सेना की यूनिटों और लोगों को ही होगा।


यदि कोई बकाया है तो रेलवे दे देगा। मगर इसके लिए पहले कैंटोनमेंट बोर्ड के अफसर मुझसे तो बात करें। मेरे से तो अभी तक किसी ने इस बारे में कोई बात ही नहीं की है। नोटिस तो दूर की बात है। ये मामला तो टेबल पर भी बैठकर निपटाया जा सकता है। यदि बकाया है तो रेलवे को देने में क्या आपत्ति हैं।
-एके कठपाल, डीआरएम, अंबाला मंडल-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed