फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Contact devices not used in schools for 40 days; department expresses displeasure.

Ambala News: 40 दिन से स्कूलों में संपर्क डिवाइस का इस्तेमाल नहीं, विभाग ने जताई नाराजगी

Fri, 11 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 11 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Contact devices not used in schools for 40 days; department expresses displeasure.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्राथमिक शिक्षा को डिजिटल और रोचक बनाने के लिए परिषदीय एवं सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बांटी गईं संपर्क डिवाइस (बॉक्स) का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। इसके लिए शिक्षा विभाग और संपर्क फाउंडेशन ने सख्ती करने का फैसला किया है। विभागीय जांच के दौरान पिछले 40 दिनों से डिवाइस को इंटरनेट से सिंक ही नहीं किया गया है। वहीं कुछ स्कूलों में तो वितरण के बाद से अब तक डिवाइस का डिब्बा तक नहीं खोला गया है।
जांच में प्रदेश के कई विद्यालयों में लापरवाही के मामले सामने आए है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संपर्क फाउंडेशन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिले और खंड स्तर की समीक्षा बैठकों में डिवाइस के उपयोग का प्रगति डेटा सीधे साझा किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और संपर्क के तय मानकों के आधार पर कक्षा एक से पांच तक संचालित विद्यालयों में शिक्षकों को टीचर एज प्लान प्रक्रिया का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

------
मासिक लक्ष्य और नए दिशा-निर्देश
यदि विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई हो रही है, तो हर कक्षा में प्रति माह कम से कम एक पाठ पूरा कराना होगा। यानी पूरे स्कूल को मिलाकर महीने में कुल पांच पाठ समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। अध्यायों को सही क्रम में पढ़ाने के बाद डिवाइस को नियमित रूप से ऑनलाइन सिंक करना अनिवार्य होगा, ताकि राज्य स्तर पर सही रिपोर्ट दर्ज हो सके। जिन स्कूलों में डिवाइस अब तक बंद पड़ी हैं, उन्हें तुरंत इंस्टॉल और एक्टिवेट कर शिक्षण कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केवल गैजेट न समझें, पढ़ाई का माध्यम बनाएं
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने शिक्षकों से अपील की है कि संपर्क डिवाइस को केवल एक औपचारिकता या हार्डवेयर के रूप में न देखें। इसे सही क्रम और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बच्चों के दैनिक पठन-पाठन का हिस्सा बनाएं, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को डिजिटल माध्यम से और बेहतर बनाया जा सके। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के खिलाफ समीक्षा बैठकों में कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed