{"_id":"64481bb448821660c20b25b6","slug":"construction-continued-even-after-sabotage-officials-demolished-ambala-news-c-36-1-amb1002-1876-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तोड़-फोड़ के बाद भी चलता रहा निर्माण, अधिकारियों ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तोड़-फोड़ के बाद भी चलता रहा निर्माण, अधिकारियों ने ढहाया
विज्ञापन
शहजादपुर। सरकार की ओर से शहजादपुर क्षेत्र के कुछ गांवों को कंट्रोल क्षेत्र में शामिल किया है। इसके तहत नगर योजनाकार विभाग ने पूर्व में क्षेत्र में कार्रवाई अमल में लाई थी। मगर इस कार्रवाई के बावजूद विभाग की नाक के नीचे निर्माण करने वाले काम करते रहे।
उन्होंने दुकान बनाकर किराये पर भी चढ़ा दिया। इसकी खबर विभाग को कानोकान नहीं लगी। मंगलवार को फिर से विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो निर्माण का कुछ हिस्सा गिराकर कार्रवाई कर ली। यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय है। दरअसल मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने एडीटीपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ खंड शहजादपुर के गांव मघ्घरपुरा और माजरा में बिना अनुमति के चल रहे निर्माण कार्यों पर पीला पंजा चला दिया।
इस दौरान बन रही कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसमें शहजादपुर के माजरा में तो दो महीने पहले विभाग ने निर्माण कार्य रोका था। मगर इसके बावजूद लगभग 50 दुकानें बनकर तैयार भी हो गई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अब लगभग 20 निर्माणाधीन दुकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इनमें से कुछ दुकानें तो छत तक बन चुकी थीं और कुछ आधी बनी थी। वहीं कुछ दुकानों की केवल नींव ही भरी हुई थी। इसके साथ ही माजरा में एक दुकान की छोटा सा टुकड़ा गिराया गया। इस पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि दूसरी दुकानों पर विभाग ने पूरी तरह से तोड़ दिया।
विज्ञापन
कंट्रोल एरिया में 16 गांव थे शामिल
बता दें कि कुछ महीने पहले ही हरियाणा सरकार की ओर से खंड शहजादपुर के लगभग 16 गांवों को कंट्रोल क्षेत्र घोषित किया था। अगर किसी भी कॉलोनी, मार्केट का निर्माण किया जाना हो तो उसके लिए जिला नगर योजनाकार विभाग से अनुमति लेनी आवश्यक की गई थी। सरकार के आदेशों के बाद जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बिना अनुमति बनाए उक्त निर्माणों पर शिकंजा कसते निर्माण कार्य को बंद भी करवा जाना शुरू कर दिया था और साथ ही नोटिस भी बताया जा रहा है विभाग की ओर से जारी किए थे। मगर इसके बावजूद क्षेत्र में निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।
विभाग की ओर से इन लोगों को नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद आज यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। अगर फिर भी निर्माण होता है तो एक्शन लिया जाएगा।
-राजेश कुमार, एडीटीपी