फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress workers holding a protest march clashed with the police.

Ambala News: रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Congress workers holding a protest march clashed with the police.
रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प - फोटो : रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
- माल रोड से आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोका तो सड़क पर बैठे, कई हिरासत में मिलए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के साथ वीरवार को देश बचाओ-वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रोष मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
ग्रामीण प्रधान राजेश वैध और शहरी प्रधान पराग गाबा समेत कई नेताओं को पुलिसकर्मियों ने उठाकर गाड़ियों में धकेला। कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचाया। जहां दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों को रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयोजित किया गया था। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से आंबेडकर चौक की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने माल रोड पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और रास्ता खाली करने से इन्कार कर दिया। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदर्शन में पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे लोकतंत्र और मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को माल रोड पर आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसी दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई।

अरोड़ा बोले- संविधान और मतदान अधिकार की रक्षा जरूरी
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। कांग्रेस लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कर रही है। सरकार पर चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की व्यवस्था में बदलाव का मुद्दा भी उठाया।


गोगी बोले- राहुल गांधी ने फट्टे चक रखे
असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुई है, क्योंकि सरकार संविधान को खत्म करने की दिशा में है। इसमें ज्ञानेश कुमार को मोहरा बनाया गया है। जनता अब जागरूक हो चुकी है और पूरा देश आंदोलित है। कांग्रेस की मांग है कि 2024 के बाद हुए सभी चुनावों को लेकर एसआईआर को रद्द किया जाए और इन चुनावों को भी रद्द करवाया जाए। राहुल गांधी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, राहुल गांधी ने फट्टे चक रखे हैं।

रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प- फोटो : रोष मार्च निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed