फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress will start 'Hath se hath Jodo' campaign soon in Haryana

Haryana: कांग्रेस का जल्द शुरू होगा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, संगठन को खड़ा करना रहेगा चुनौती

Tue, 10 Jan 2023 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 10:19 PM IST
सार

हरियाणा में कांग्रेस के सामने संगठन खड़ा करना एक बड़ी चुनौती रहेगा। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि संगठन बना देना ही मकसद नहीं है बल्कि सभी को साथ लेकर आने वाले समय में चलेंगे। 

विज्ञापन
Congress will start 'Hath se hath Jodo' campaign soon in Haryana
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सात जिलों में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन देखते हुए पार्टी ने नया अभियान शुरू करने का मन बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपनी आगामी रणनीति के लिए कमर कस ली है।मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में अंबाला आए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद हरियाणा में कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसको हाथ से हाथ जोड़ो कहा जाएगा। इसमें हर ब्लॉक में लोगों से मिला जाएगा। लोगों से संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही जो जिले छूट गए हैं, वहां भी लोगों से बात की जाएगी। इस अभियान में लोगों के दिल की सुनी जाएगी। 

विज्ञापन

Congress will start 'Hath se hath Jodo' campaign soon in Haryana
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस के लिए अगली चुनौती
अब कांग्रेस के सामने संगठन को खड़ा करना भी एक बड़ी चुनौती रहेगा। इसको लेकर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि संगठन बना देना ही मकसद नहीं है बल्कि सभी को साथ लेकर आने वाले समय में चलेंगे। सिर्फ दल का नहीं बल्कि दिलों का मिलन करेंगे।

पूर्व खेल मंत्री पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो: हुड्डा
पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच के लगाए आरोपों के लिए मंगलवार को पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले की हम शुरू से ही निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में दूध क दूध पानी का पानी होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि वह पहले इस्तीफा दें और निष्पक्ष जांच हो। अगर संतुष्टि न हो तो हाईकोर्ट के जज को लेकर जांच कराई जाए। 

प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल : हुड्डा
प्रेसवार्ता के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत ऐसी है कि यहां सड़कों में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क मिलती हैं। आठ साल से सरकार ने सड़कों पर कोई काम नहीं किया। प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई और नशाखोरी में नंबर एक है। अंबाला में राहुल गांधी ने बेरोजगार युवाओं से और पंचायतीराज संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले वैज्ञानिक उपकरणों से जुड़े एमएसएमई के प्रतिनिधि भी मिले थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress will start 'Hath se hath Jodo' campaign soon in Haryana
हांसी पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
जनसमर्थन का आभार : उदयभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी गठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से छुटकारा पाने के लिए हरियाणा की जनता भीषण ठंड और कोहरे की परवाह किए बिना भारी तादाद में यात्रा में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनसमर्थन को लेकर लोगों का हमेशा आभार रहेगा।

राहुल गांधी के डुप्लीकेट के साथ लेते रहे सेल्फी
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के डुप्लीकेट भी घूमते नजर आए। राहुल गांधी जैसे दिखने वाले फैसल चौधरी भी टीशर्ट में यात्रा के बीच चल रहे हैं। इस दौरान लोग फैसल के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। कई लोगों को तो इसमें ही खुशी थी कि वह राहुल के डुप्लीकेट के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। फैसल ने बताया कि वह मेरठ से आए हैं। इसके बाद दिल्ली से टीशर्ट में ही यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारे नेता और आदर्श हैं। मुझे खुशी है कि बड़े लोगों के साथ मेरा नाम जुड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार तो लोग मन की बात भी उनसे कह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed