फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress submitted memorandum against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress submitted memorandum against inflation
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हल्का विधायक व अन्य। - फोटो : Ambala
बढ़ती महंगाई, शुगर मिल बणौंदी से गन्ना किसानों के भुगतान और बिजली आपूर्ति सुचारु करने आदि मांगों के लिए बुधवार को विधायक शैली चौधरी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा। सरकार से जनहित से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय नगर खेड़ा प्रांगण में कांग्रेसियों की एक बैठक हुई, जहां से कार्यकर्ता विधायक की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस रोष प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व सीपीएस रामकिशन गुज्जर ने भी शिरकत की। राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन में विधायक ने कहा है कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व सीएनजी के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो वर्षों से कोविड-19 के कारण लाखों लोगों का रोजगार छीन गया। राज्यपाल से मांग की गई है कि वह प्रदेश सरकार को आदेश दें कि वह कर की दरों में कमी करके जनता को राहत दें। ज्ञापन में सरकार के एक समान विकास, सबका साथ सबका विकास व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया।
विज्ञापन

नगर पालिका व राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाया
कांग्रेस व पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर ने प्रदेश सरकार के विभागों में विशेषकर नगरपालिका व राजस्व विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी व रजिस्ट्री को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार मिलती रहती है। लोग परेशान हैं लेकिन अफसरशाही ने सरकार की ऑनलाइन पॉलिसी को ठेंगा दिखा रखा है। सीएम से इन समस्याओं के तुरंत निवारण की अपील की गई है। ज्ञापन में अबकी बार मौसम की मार के चलते गेहूं की पैदावार कम होने का हवाला देते हुए सरकार से किसान को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed