फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   congress,petrol deasele rate,amabala news

पेट्रो पदार्थों में महंगाई पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
congress,petrol deasele rate,amabala news
अंबाला सिटी। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल की कीमतों में विरोध में कांग्रेस ने विभिन्न पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के पांच पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। बढ़ती महंगाई को रोकने में सरकार की विफलता सबके सामने हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पांच महीने में 43 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी। यह सिलसिला अभी तक निरंतर जारी है। एक तो देश जनता की पहले ही कोरोना महामारी से त्रस्त है। ऊपर से तेल की बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

पुराना सेशन कोर्ट के पास पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शनकारियों की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेसियों के हाथ में थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से तुरंत बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेसी हाथ में नारे लिखी तख्तियों से राहगीरों को भी जागरूक करते रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, पूर्व पार्षद कुलदीप सिंह गुल्लू, देवराज देवा, देवेंद्र बजाज, नरेंद्र पाली, तरुण चुघ, एसके गुप्ता, हरजीत सिंह बब्ब्ल, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल, भिवनेश त्रिखा, मुकेश शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि शर्मा, खुशवीर वालिया, मलकीत सिंह बिशनगढ़, किरण राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाजमंडी के सामने पेट्रोल पंप पर हुए प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलविंद्र पूनिया व रिंकू पूनिया ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। यहां कार्यकर्ताओं का जोश को बढ़ाने के लिए खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा मौके पर पहुंची। प्रदर्शन के दौरान यहां एडवोकेट अवतार सिंह, जगदीप राणा, गुरतेज अंटाल, विजय जंडली, अमृत शेरगिल, बंटी धीमान, सचिन पूनिया, जग्गी पूनिया, गुरमीत बकनौर, धर्मवीर पूनिया व अन्य मौजूद रहे।
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तीसरा प्रदर्शन अंबाला-हिसार रोड स्थित जिंमीदारा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। यहां प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर ने की। भीषण गर्मी के बावजूद यहां भी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भरा हुआ था। प्रदर्शन के दौरान यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक बरतिया, पुनीत कवि, सुरजीत पंजोखरा, रिंपी वत्स, कश्मीरी लाल, विजय कुमार, रविंद्र प्रजापति, परमजीत सपड़ा, राजा मलौर, मान सिंह, लाभ ठरवा, हन्नी पूनिया व अन्य मौजूद रहे।
रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पार्षद मिथुन वर्मा व पार्षद मेघा ईशु गोयल ने की। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां प्रदर्शनकारियों में विशेषतौर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा, रूपचंद, राजकुमार गामा, धर्मपाल चड्ढा, प्रीतपाल अंटाल, पूर्व पार्षद सतीश सैनी, राघव विज, होरीलाल, रजत अग्रवाल, नवनीत कुमार, विशाल वर्मा, लक्की सैनी, काकू सैनी, अरुण, गगन, संपूर्ण नंबरदार, शेरपुर दानीपुर, राजिंद्र खेत्रपाल, राजिंद्र वर्मा, छिंदा, तेजिंद्र सिंह, जगदीश छोटा, प्रतीक गर्ग, रोहित गर्ग मौजूद थे।

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पांचवां प्रदर्शन बलदेव नगर में पेट्रोल पंप के सामने हुए। यहां प्रदर्शनकारियों की अगुवाई सन्नी ढिल्लों व हरिंद्र शर्मा राजू ने की। फौजी संदीप सिंह, रजविंद्र कौर, प्रिंस कांबोज, बहादुर सिंह, गजे सिंह, कुलदीप सिंह, मंजोत सिंह, सुखविंद्र सिंह, अमित कुमार, नीरज मेहता, अशोक बख्शी मोहन कुमार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी यहां मौजूद थे। देश की जनता महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed