फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress is making its role, how to cry and what to say: Vij

कांग्रेस बना रही भूमिका, कैसे रोना व क्या कहना है : विज

Thu, 18 Apr 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress is making its role, how to cry and what to say: Vij
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाने पर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक में कांग्रेस जीती तब क्या प्रियंका गांधी सो रही थी, तब भी ईवीएम का प्रयोग हुआ था, तब वह क्यों नहीं बोलीं। वे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज ने कहा कि इन्होंने अभी से भूमिका बनानी प्रारंभ कर दी है कि हारने के बाद हम सभी ने कैसे रोना है व क्या कहना है, उसी की भूमिका ये अभी से बना रहे हैं। राहुल गांधी के बयान कि उनकी सरकार बनने पर अग्निपथ को रद्द किया जाएगा, पर पूर्व मंत्री विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो रोज बोलते हैं, वह देश से जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी उसे पूरा कैसे करेंगे।
विज्ञापन

राहुल गांधी अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे और उनके साथ 27-28 पार्टियां और भी हैं। जो राहुल गांधी बोलते हैं, उसमें क्या 27-28 पार्टियां सहमत हैं। आज इनकी हालत पतली है और पीछे से भी पतली है। इसमें महज 50 सांसद ही हैं, तो 50 सांसदों वाला कैसे देश का कानून बना सकता है। हां यह लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं। इसके लिए खुली छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति की नई नीति लोगों के सामने पेश कर रही हैं। पहले आई विदुर नीति, फिर आई चाणक्य नीति और अब केजरी नीति आई है। केजरी नीति कई प्रकार के नए प्रयोग करके दिखा रही है। केजरी नीति में यही है कि बड़े नेता जेल में अच्छे वातावरण में रहकर जेल से ही यह सरकार चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक अच्छे स्टोरी राइटर हैं जो स्क्रिप्ट लिखते हैं और लिखने के बाद इसे वैसे ही चलाते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव लेकर आम आदमी पार्टी ने आपका राम राज्य वेबसाइट लांच करने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि राम तो एक ही हैं और राम राज्य की कल्पना भी एक ही है। अब आम आदमी पार्टी वालों ने और राम खड़ा कर लिया तो यह बात समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed