फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress is frustrated after losing the election: Vij

कांग्रेस में चुनाव हारने की हताशा : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress is frustrated after losing the election: Vij
अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हारने की हताशा है।
विज्ञापन

उसको स्वीकार करने के बजाय आज तक पूरे संसद के जीवन में इस प्रकार का काम नहीं हुआ होगा।उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो सांसदों को मारा है, अगर इनके साथियों ने इसे नहीं रोका तो ये कल को दीवार में भी टक्करें मार सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस की ओर से शिकायत दिए जाने पर भी कहा कि काउंटर ब्लास्ट करने के लिए ये झूठा मामला दर्ज कराया है। इसी प्रकार उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि संसद की मर्यादा को बनाए रखें और संसद की मर्यादा को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए इनको सारे देश से माफी भी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डल्लेवाल की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार को किसानों से बात करने की नसीहत दी है। इस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान नेता डल्लेवाल की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है। वो पंजाब की धरती पर बैठे हैं, उनको मेडिकल सहायता देना, देख-रेख करना, उनसे बात करना और उनको सहमत कर वहां से उठाना, ये पंजाब के मुख्यमंत्री का दायित्व है।

केजरीवाल को बताया ढोंगी
आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बाबा साहब आंबेडकर से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इसमें केजरीवाल की आवाज आ रही है कि आप मुझे आशीर्वाद दें, जिन्होंने आपका अपमान किया है, मैं उनसे बदला ले सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed