फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Condemning the terrorist attack, an effigy was burnt

Ambala News: आतंकी हमले की निंदा कर फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Condemning the terrorist attack, an effigy was burnt
बराड़ा के जलूबी गांव में पहलगाम में हुए हत्याकांड के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए। संवाद
बराड़ा। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी पहलगाम हादसे खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। इसी कड़ी में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ जलूबी गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

देशभक्ति से ओत-प्रोत इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई और सरकार से आतंक के पोषक पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद हटाओ-देश बचाओ जैसे गगनभेदी नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपने आक्रोश को खुले शब्दों में प्रकट किया। प्रदर्शन में मौजूद सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारा जवाब दे सरकार
जलूबी गांव के सरपंच लेखराज ने कहा कि यह हमला न केवल निर्दोष नागरिकों पर हमला है, बल्कि हमारे देश की अस्मिता और अखंडता पर भी चोट है। अब वक्त आ गया है कि भारत सरकार पाकिस्तान को करारा जवाब दे। सूबेदार सलामुदीन ने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। हम पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं और देश की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार हैं। मदरसा जलूबी के इंचार्ज कारी मेहताब अली ने कहा कि जो भी मानवता का दुश्मन है, वह किसी भी धर्म, जाति या किसी पहचान से ऊपर एक अपराधी है। समय आ गया है कि हम सब को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सरपंच लेखराज, नंबरदार जयकुमार, अमरीक सिंह, सूबेदार सलामुदीन, मीरदीन, फज़्र्रदीन, गुलजार अली, मदरसा इंचार्ज कारी मेहताब अली, राजबीर, मजीद, अलीशेर, बरकत अली, शेर खान, सराजू दीन, खलील अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed