फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complete the construction work of the small secretariat and the welcome gate by February 28

28 फरवरी तक पूरा करें लघु सचिवालय और स्वागत द्वार का निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work of the small secretariat and the welcome gate by February 28
निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त। - फोटो : Ambala
अंबाला। उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ छावनी में बनाए जा रहे लघु सचिवालय और स्वागत द्वार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने निर्माण कार्यों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व एजेंसी के प्रतिनिधियों को दोनों निर्माण कार्य 28 फरवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सचिवालय के निरीक्षण के दौरान सचिवालय की चहारदीवारी के साथ लगती जगह पर बुधवार तक सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरुस्त करवाने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने निरीक्षण के दौरान लघु सचिवालय से संबंधित कार्यों की वास्तविकता जानी। उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि से लंबित कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यकारी अभियंता रितेश नांदल से जानकारी लेते हुए उन्हें निर्देश दिए कि बिजली से संबंधित कार्य तुरंत करवाना सुनिश्चित करें, ताकि एजेंसी यहां सफाई से संबंधित कार्य करवा सके।
विज्ञापन

उन्होंने लिफ्ट संबंधी कार्य को भी तीव्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को यह भी कहा कि वे लघु सचिवालय के कमरों का निरीक्षण कर एडजेस्ट फैन या अन्य कुछ लगाया जाना है, उस कार्य को करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने इसके उपरांत छावनी रेलवे स्टेशन के सामने बनाए जा रहे स्वागत द्वार के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि व नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को स्वागत द्वार के स्ट्रक्चर के कार्य को करते समय विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मौके पर उपस्थित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि इस कार्य के दौरान आमजन को अपने आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रबंध रखें। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता राज कुमार, कार्यकारी अभियंता रितेश नांदल, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, एमई हरीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed