फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaints ranged from the cancellation of ration cards to pension-related issues.

Ambala News: राशन कार्ड कटने से लेकर पेंशन तक की पहुंचीं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Complaints ranged from the cancellation of ration cards to pension-related issues.
अंबाला सिटी में समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनते नगरा​धीश अ​भिषेक गर्ग। डीआइपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला सिटी, अंबाला छावनी और नारायणगढ़ में आयोजित इन शिविरों में बीपीएल राशन कार्ड कटने, परिवार पहचान पत्र में आय व जन्मतिथि में त्रुटि सुधार और पेंशन लगवाने से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। अंबाला सिटी में आयोजित शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
गांव बालापुर की सरोज बाला व सुमन रानी की फैमिली आईडी में जन्मतिथि ठीक करवाने की मांग पर नगराधीश ने मौके पर ही समाधान करवाया। बलदेवनगर के सन्नी शर्मा ने पीपीपी में आय ठीक कराने, नदी मोहल्ला की शीला ने पेंशन और सोहाता के मनोज ने नई पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी।
विज्ञापन

वहीं सारंगपुर निवासी बिहारी लाल ने ई-रिक्शा कंपनी मालिक द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत दी, जिस पर नगराधीश ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा जंडली से हनुमान मंदिर के पास सफाई और सुल्तानपुर से जन्मतिथि सत्यापन की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

छावनी में राशन कार्ड व पेंशन की पहुंची शिकायतें
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में एसडीएम कनिका गोयल की अध्यक्षता में शिविर लगा। तोपखाना बाजार निवासी राजन कुमार ने पिछले एक साल से पीला राशन कार्ड कटने की समस्या रखी, जिससे उन्हें सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। वहीं गांव धूराला की शारदा रानी ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने दोनों आवेदन बीडीपीओ साहा व संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिए।

-------
मारकंडा नदी के कटाव व अवैध कब्जे का उठा मुद्दा
नारायणगढ़ में एसडीएम शिवजीत भारती ने समस्याएं सुनीं। गांव डैहर की बाला व कुराली के राजबीर ने वृद्धावस्था और जोली की मीना देवी ने विधवा पेंशन की मांग की। पीपीपी में त्रुटियों को लेकर शहजादपुर माजरा की ज्योति, कुल्लड़पुर के हैप्पी, फिरोजपुर के सोमनाथ, बख्तुआ के मुलतान सिंह और नगौली के कुलवंत ने शिकायतें सौंपीं। गांव अंबली की पंचायत ने मारकंडा नदी से कृषि भूमि के कटाव और पंजलासा की कविता पराशर ने गली में अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बिजली बिल की गड़बड़ी और बीपीएल कार्ड कटने जैसी शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed