फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaints being posted on social media were found to be false

Ambala News: सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं शिकायतें मिलीं झूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Complaints being posted on social media were found to be false
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर खुले भोजनालय की सोशल मीडिया पर डाली गई ​शिकायत। एक
अंबाला। सोशल मीडिया पर झूठी शिकायतें डालकर रेलवे की छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। यह खुलासा आईआरसीटीसी की ओर से की गई जांच के बाद सामने आया है। इसमें शिकायतकर्ता पर अब कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे ही दो मामले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से संबंधित सोशल मीडिया पर डाले गए थे। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर बने भोजनालय से संबंधित था तो दूसरा खानपान स्टाल से। भोजनालय से संबंधित मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि जब डीआरएम स्टेशन के निरीक्षण पर थे तो भोजनालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया लेकिन जब शिकायत के आधार पर आईआरसीटीसी ने इसकी जांच की तो यह मामला कुछ और निकला।
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता भोजनालय के अंदर गया ही नहीं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के रेट को लेकर उसे कुछ गलतफहमी हो गई थी। जबकि उसने सोशल मीडिया पर जो शिकायत डाली थी, उसमें बताया था कि जब वो खाना खाने के लिए किचन में गया तो खाना बेहद ही घटिया क्वालिटी का था और भोजनालय के अंदर गंदगी भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब आईआरसीटीसी ने इसकी जांच की और भोजनालय सहित प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो नजर आया कि शिकायतकर्ता तो भोजनालय के अंदर गया ही नहीं, बल्कि बाहर से ही फोटो खींचकर उसने शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से रेलवे को भेज दी।

इसी प्रकार दूसरे मामले में रेल नीर की बोतल 15 की जगह 20 रुपये में देने का सामने आया था। जब इसकी जांच की तो सामने आया कि स्टाल से पानी की बोतल लेते समय वेंडर ने 15 रुपये रेल नीर के साथ पांच रुपये का बिस्कुट का पैकेट भी यात्री को दिया था। इसका भी खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। ऐसे में लगातार मिल रही इन शिकायतों को लेकर भी आईआरसीटीसी गंभीरता से विचार कर रही है कि इन झूठी शिकायतों के खिलाफ भी नया नियम बनाया जाए ताकि रेलवे की छवि खराब करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed