{"_id":"691b828ceae9b6402804aab1","slug":"complaints-are-coming-in-to-fix-the-income-in-the-camp-ambala-news-c-36-1-amb1002-153230-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिविर में आय ठीक कराने की आ रहीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिविर में आय ठीक कराने की आ रहीं शिकायतें
Tue, 18 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर इनका निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए। समाधान शिविर के दौरान रामपुर सरसेहड़ी से आए अरविंद कुमार ने परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने बारे, करतार नगर निवासी देवराज ने झगड़े से संबंधित शिकायत बारे, विश्वकर्मा रोड निवासी सुरेन्द्र सैनी ने लालडोरा प्रमाण पत्र जारी करवाने बारे, श्यामनगर निवासी रीना ने पीपीआईडी में आय ठीक करवाने बारे, मथुरा नगर निवासी अवतार सिंह ने राशन कार्ड संबंधी समस्या रखी। इसके साथ-साथ अन्य लोगो ने भी लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी।
विज्ञापन