फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Complaint against PMO and Medical Negligence Board, opinion sought from DG Health

Ambala News: पीएमओ और मेडिकल नेग्लीजेंस बोर्ड के खिलाफ शिकायत, डीजी स्वास्थ्य से मांगी राय

Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Complaint against PMO and Medical Negligence Board, opinion sought from DG Health
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. रेनू बेरी और जिला मेडिकल नेग्लीजेंस बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण गुप्ता द्वारा दी गई शिकायत के बाद सीएमओ डॉ राकेश सहल ने मामले की सूचना और मार्गदर्शन के लिए फाइल हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक (पंचकूला) को भेज दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता गोपाल कृष्ण गुप्ता ने पूर्व में हीलिंग टच अस्पताल के विरुद्ध चिकित्सा में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के लिए जिला बोर्ड ऑफ मेडिकल नेग्लीजेंस का गठन किया गया था, जिसकी कमान जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर की पीएमओ और अन्य अधिकारियों को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने कुछ समय पूर्व जांच कर रहे अधिकारियों की निष्पक्षता पर ही उंगली उठाया था। अधिवक्ता ने पीएमओ डॉ. रेनू बेरी और बोर्ड के अन्य अधिकारियों के विरुद्ध सिविल सर्जन कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता और उच्च अधिकारियों पर लगे आरोपों को देखते हुए सिविल सर्जन ने 14 जनवरी को महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। विभाग को प्रार्थी द्वारा दी गई शिकायत की प्रति भी संलग्न कर दी गई है, ताकि इस पर आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed