फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Commotion by investors, employees suspended

इनवेस्टरों ने किया हंगामा, कर्मचारी सस्पेंड

Thu, 15 May 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 15 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैंट की निकलसन रोड स्थित एक निजी बैंक शाखा में बुधवार को कुछ इनवेस्टरों ने बैंक की लाइफ इंश्योरेंस शाखा के एक एजेंट पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया जा रहा है कि ऐसे कई और लोग हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं। मामला बैंक की मुंबई स्थित मुख्य शाखा तक पहुंच गया, जिसके बाद बैंक के ही एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कैंट पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट के निकलसन रोड स्थित ब्रांच में कुछ लोगों ने बुधवार को हंगामा खड़ा कर दिया। इन लोगों का आरोप है कि बैंक की लाइफ इंश्योरेंस के एक एजेंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। बताया जाता है कि यह लोग पिछले कई दिनों से बैंक में आकर पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन बैंक की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण से बुधवार को मामला बढ़ गया, जिसके बाद तो बैंक में लोगों का जमावड़ा लग गया। सुनवाई न होते देख यह लोग कैंट थाने पहुंचे।
विज्ञापन


यह है मामला

शिकायतकर्ता मंजीत सिंह निवासी दलीपगढ़ ने बताया कि उसने एजेंट को डेढ़ लाख रुपये दिये थे। इसी तरह राकेश कुमार निवासी दयाल बाग ने 3.50 लाख रुपये दिए, तेजेंद्र सिंह निवासी कोड़वा खुर्द ने 10 लाख रुपये दिये, जबकि गुरदीप सिंह निवासी इंद्रपुरी ने 8 लाख रुपये एजेंट दिये। मंजीत सिंह राकेश कुमार, तेजेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंट ने उन्हें विभिन्न स्कीमों में इनवेस्ट करने के लिए कहा था, जिसकी एवज में हर माह 14 प्रतिशत ब्याज देने की बात हुई। इनका कहना है कि एजेंट की ओर से ब्याज तो मिलता रहा। उधर, गुरदीप सिंह का कहना है कि उनसे एजेंट ने 8 लाख रुपये तो लिये हैं, लेकिन उसका तय की गई ब्याज की रकम नहीं मिली। यह सभी बुधवार को जब बैंक में अपने खातों व इनवेस्टमेंट की जानकारी लेने पहुंचे, तो पता चला कि उनके अकाउंट में राशि जमा नहीं है, जिससे यह सभी भड़क गए और मामला थाने पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि यह सिलसिला 2009 से जारी है, जिसका खुलासा आज हुआ है। फिलहाल चार लोग सामने आए हैं, जबकि कई और सामने आ सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अंबाला की ब्रांच में हुई गड़बड़ी की जानकारी लगी है। इस मामले में बैंक के एक कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है। फिलहाल कुछ दावे से नहीं कहा जा सकता है, जबकि बैंक भी अपने स्तर पर जांच करेगा।’
- सुप्रिया सक्सेना, कारपोरेट कम्युनिकेशंस मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed